{"_id":"642daaac91c841c31408af26","slug":"agniveer-admit-card-online-recruitment-exam-from-april-17-in-varanasi-and-gorakhpur-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Admit Card: वाराणसी और गोरखपुर में 17 अप्रैल से ऑनलाइन भर्ती परीक्षा, पहली बार सैंपल पेपर भी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Admit Card: वाराणसी और गोरखपुर में 17 अप्रैल से ऑनलाइन भर्ती परीक्षा, पहली बार सैंपल पेपर भी उपलब्ध
Wed, 05 Apr 2023 10:48 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:48 PM IST
सार
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की परीक्षा इस बार ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल से तीन पालियों में कराई जाएगी। वाराणसी में 11 और गोरखपुर में चार केंद्र बने हैं। बुधवार देर रात प्रवेश पत्र भी अभ्यर्थियों की ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल से तीन पालियों में कराई जाएगी। इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में 11 और गोरखपुर में चार केंद्र बने हैं। बुधवार देर रात प्रवेश पत्र भी भारतीय सेना के वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दुबे ने बताया कि इस बार ऑनलाइन परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसलिए सैंपल पेपर उपलब्ध कराए गए हैं। सेना की बेवसाइट पर जाकर सैंपल पेपर देखे व हल किए जा सकते हैं। इससे पेपर का पैटर्न समझने में आसानी होगी। इस तरह की व्यवस्था पहली बार की गई है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती जनरल ड्यूटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक रोजाना तीन-तीन पालियों में चलेगी। जनरल ड्यूटी वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत का सच क्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने पूछे कई सवाल, पेट में मिला भूरे रंग का पदार्थ
वाराणसी में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- देवा महिला महाविद्यालय पांडेयपुर
- डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन गोसाईपुर
- आईएचएनसी महावीर बाजार
- आईओएन डिजिटल जोन सारनाथ
- आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड हरहुआ
- सारनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी आशापुर
- डिजि ट्रैक आईटी सर्विस नरहरपुर औसानगंज
- ज्ञानदा इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर ट्रेनिंग निराला नगर
- इंस्टीट्यूट ऑफ हार्डवेयर एंड कम्युनिकेशन सेंटर सारनाथ
- पर्णोदय महिला महाविद्यालय बच्छांव
- विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नालॉजी उमरहा बाजार
गोरखपुर में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी गीडा
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑनलाइन परीक्षा केंद्र
- आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड चौक
- पार्वती डिजिटल जोन रामजानकी नगर
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- - सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- - इसके बाद आपको होम पेज पर अग्नीपथ सेक्शन में लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- - इसके बाद अभ्यर्थी को अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन पर क्लिक करना है।
- - यह यूजर आईडी और पासवर्ड अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय प्राप्त हुआ होगा। आप इन्हें फॉरगेट पर क्लिक करके वापस भी प्राप्त कर सकते हैं।
- - लॉग-इन करने के बाद आपको डैशबोर्ड में Online CBT Admit Card के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- - इससे Indian Army Agniveer Admit Card 2023 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- - अपना एडमिट कार्ड चेक कर लेना है और इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।