फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer 554 candidates successful on final day 803 youth from Sonbhadra-Jaunpur gathered in battlefield

अग्निवीर: अंतिम दिन 554 अभ्यर्थी सफल...दौड़ में दिखाया दम, रणबांकुरे मैदान में जुटे सोनभद्र-जौनपुर के 803 युवा

Sat, 22 Nov 2025 05:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 05:38 AM IST
सार

रणबांकुरे स्टेडियम में में विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने दाैड़ में अपना दम दिखाया। 803 युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया था। इसके साथ ही पूर्व में रेस पास अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण नियमों के अनुसार जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
Agniveer 554 candidates successful on final day 803 youth from Sonbhadra-Jaunpur gathered in battlefield
अग्निवीर के लिए रेस में दाैड़ लगाते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का रेस चरण शुक्रवार को खत्म हुआ। अंतिम दिन रेस में 803 अभ्यर्थियों में से 554 ने सफलता प्राप्त की। अग्निवीर जीडी (जौनपुर व सोनभद्र) वर्ग के कुल 978 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें जौनपुर के 907 और सोनभद्र के 71 अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन


भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि इस साल भर्ती रैली में 16,285 अभ्यर्थियों में 13,201 ही भर्ती स्थल तक पहुंचे। 9,505 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता पाई। दस्तावेज सत्यापन के दौरान 110 अभ्यर्थियों के पास मल्टीपल या फर्जी आईडी के मामले सामने आए, जबकि 15 अभ्यर्थियों की ओर से एनसीसी के गलत प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए गए। 
विज्ञापन


कद माप में 1,289 अभ्यर्थियों को मानक पूरा न करने पर बाहर होना पड़ा। शुक्रवार को सोनभद्र से बुलाए गए 71 में से 55 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 803 अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया और 554 अभ्यर्थी सफल हुए। भर्ती प्रक्रिया कर्नल मानस महापात्रा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से हुई। वहीं, पूर्व में रेस पास अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण नियमों के अनुसार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के 676 अभ्यर्थियों को सफलता, दो चक्कर खाकर गिरे
छावनी के रणबांकुरे मैदान में बीते बृहस्पतिवार को अग्निवीर सेना भर्ती के लिए वाराणसी के 1152 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 930 अभ्यर्थी पहुंचे। दौड़ में 676 को सफलता मिली। शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया का अंतिम दिन है। 21 नवंबर को जौनपुर के शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर, सदर, मड़ियाहू, केराकत और सोनभद्र की घोरावल, रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी तहसीलों के 978 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

सेना भर्ती निर्देशक कर्नल शैलेश ने बताया कि दौड़ पास करने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत लगभग 72.7% रहा। चयन प्रक्रिया के दौरान जय हिंद पटेल निवासी भानपुर, गरथमा, सिंधौरा और विशाल यादव निवासी रौना कला, चोलापुर चक्कर खाकर गिर गए। डॉक्टर प्रशांत की देखरेख में विशाल यादव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। बृहस्पतिवार की भर्ती प्रक्रिया कर्नल सुनील मोर के नेतृत्व में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed