फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agnihotra will be organized in 100 countries on behalf of Gayatri family

गायत्री परिवार की ओर से सौ देशों में होगा अग्निहोत्र का आयोजन

Mon, 24 May 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Agnihotra will be organized in 100 countries on behalf of Gayatri family
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से विश्वस्तरीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 26 मई को विश्व के सौ से अधिक देशों के गायत्री साधक एक साथ अग्निहोत्र के जरिये कोरोना संक्रमण की यज्ञ उपचार प्रक्रिया को संपन्न करेंगे। गायत्री परिवार की ओर से हर किसी से घरों में अग्निहोत्र करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पं. गंगाधर उपाध्याय ने दी। रविवार को गायत्री शक्तिपीठ दानूपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 26 मई को सुबह 8 से 12 बजे तक एक साथ अग्निहोत्र किया जाएगा। रमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी में दस हजार गायत्री साधक आहुतियां अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

यज्ञ के लिए साकला
पं. उपाध्याय ने बताया कि अग्निहोत्र के लिए साकला में गुड़, काली तिल, जावित्री, दालचीनी, लौंग, कपूर, बड़ी इलायची, जायफल, तेजपत्ता, नीम की सूखी पत्ती, पीपल की सूखी पत्ती, गिलोय की सूखी डंडी, गुगुल, लोहबान को मिश्रित कर गाय की गोहरी, आम की लकड़ी एवं तुलसी की सूखी लकड़ी की समिधा प्रज्ज्वलित कर गाय के घी संग अग्निहोत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed