फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After vaccination of corona vaccine half an hour supervision under doctors in varanasi

कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद आधा घंटा निगरानी में रहेंगे, जानें कैसे होगी पूरी प्रक्रिया

Mon, 21 Dec 2020 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
After vaccination of corona vaccine half an hour supervision under doctors in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

वाराणसी में कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीकाकरण के लिए एक को-विन पोर्टल भी बनाया गया है, जहां आपको हर जानकारी आसानी से मिल सकेगी। कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के बाद मरीज को आधे घंटे तक डॉक्टर की निगरानी में रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

पोर्टल में टीका रखने की क्षमता, गुणवत्ता के साथ ही उसको लगवाने वाले लोगों का पूरा ब्योरा रहेगा। स्वास्थ्यकर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को टीका रखने, लगाने सहित अन्य कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही टीकाकरण संबंधी तैयारियों की समीक्षा भी गई।
विज्ञापन



स्वास्थ्य कर्मियों को पहले लगेगा टीका 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने बताया कि पहले चरण में सरकारी और निजी कुल मिलाकर 12600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। इसमें 4600 सरकारी एवं 8000 निजी स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। करीब 8700 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची टीकाकारण के लिए पोर्टल पर अपलोड हो चुकी है। टीकाकरण स्थल पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटा डॉक्टर की निगरानी में रहना होगा
डॉ. वीएस राय ने कहा कि पहले वेटिंग रूम में लाभार्थी को ड्यू लिस्ट से चिह्नित कर, पहचान करने के बाद ही टीका स्थल पर भेजा जाएगा, फिर टीका लगने के बाद 30 मिनट तक डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा। प्रथम टीके के बाद दूसरा टीका 28वें दिन लगाया जाएगा। बाद में यह डाटा एएनएम पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।

शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों की बैठक में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर पहले ही ऑनलाइन प्रशिक्षण हो चुका है। पहले चरण में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के बाद दूसरे चरण में ब्लॉकवार स्वास्थ्य कर्मियों को भी इस बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलीजेन्स (ई-विन) की तरह ही विन ओवर कोविड (को-विन - कोरोना पर जीत) पोर्टल कार्य करेगा। इस पोर्टल से वैक्सीन की वास्तविक स्थिति एवं उसकी खपत के साथ ही तापमान की स्थिति का पता भी चल सकेगा। इसके साथ ही को-विन पोर्टल से टीका रखने के स्थान, टीका लगाने वाले और लाभार्थी की सूचना भी मिलेगी। इसके अलावा टीकाकरण की तिथि, जगह की जानकारी लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज भी दिया जाएगा।

वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर शबाना परवीन ने बताया कि जिले को तीन आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) मिल चुके हैं, इनकी क्षमता 40 लीटर से लेकर 110 लीटर तक की होती है। समय-समय पर इसकी तापमान की जांच की जाएगी और उसकी जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड होगी। प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, एसीएमओ डॉ. एके मौर्य, एसीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed