{"_id":"618ab9f6db02f55a554f7e46","slug":"after-the-consecration-of-mother-annapurna-cm-yogi-will-hold-a-public-meeting-in-varabnasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम में 15 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम में 15 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी करेंगे जनसभा
Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
सार
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 14 नवंबर को अयोध्या से जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। प्रतिमा की स्थापना के लिए भवानी उत्तरी गेट के बगल में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी करेंगे जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के स्वागत के लिए उत्सव का माहौल होगा। काशी विश्वनाथ धाम में माता अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कनाडा से प्रतिमा लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की विस्तृत जानकारी देंगे।
विज्ञापन
बनारस में माता की प्रतिमा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके बाद सीएम रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में शहर के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
यहां बता दें कि मां अन्नपूर्णा के लिए रानी भवानी उत्तरी गेट के बगल में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर परिक्षेत्र के ईशान कोण में ही निर्मित मंदिर में माता की प्रतिमा विराजमान होंगी। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 14 नवंबर को अयोध्या से जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। 14 नवंबर की रात्रि में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का रात्रि विश्राम पिंडरा में होगा।
विज्ञापन
एसडीएम पिंडरा माता की प्रतिमा का स्वागत पिंडरा में करेंगे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट 15 नवंबर को माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराएंगे। नगर भ्रमण करने के उपरांत मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी जहां सीएम योगी आदित्यनाथ माता की प्रतिमा की अगवानी करेंगे।
सभी विधानसभाओं में कराया जाएगा भ्रमण
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का पूरे शहर में भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है। जनप्रतिनिधि भव्य स्वागत के साथ प्रतिमा को अपनी विधानसभा से आगे ले जाएंगे। इसके लिए भी भाजपा पदाधिकारी भी कार्ययोजना बना रहे हैं।