फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the action repair of bad roads of Varanasi city started

वाराणसी: शासन का चला डंडा तो बनने लगी सड़क, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता लखनऊ तलब

Tue, 29 Sep 2020 01:33 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 29 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
After the action repair of bad roads of Varanasi city started
शहर के पाण्डेयपुर क्षेत्र में देर रात सड़क बनाते कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में शहर की खस्ताहाल सड़कों पर शासन का डंडा चला तो रात में ही पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी। उधर, खराब सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम को लखनऊ तलब किया गया है। 

विज्ञापन


अमर उजाला में छपी खबरों का संज्ञान लेकर प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके बाद चीफ इंजीनियर से लेकर अन्य अधिकारी और कर्मचारी सड़कों की मरम्मत कराने में जुट गए। लहुराबीर से कैंट मार्ग पर इंग्लिशिया लाइन के पास पैच वर्क का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस के पास भी सड़क बनाने का सामान पहुंचा, लेकिन आईपीडीएस के अधिकारियों ने कहा कि अभी केबिल डालनी है। इसके बाद निर्माण सामग्री हटाई ली गई। वहीं, एक ओर सड़क बन रहीं हैं तो दूसरी ओर कई जगहों पर कार्यदायी एजेंसियों ने खुदाई का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, एसके अग्रवाल का कहना है कि सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। सड़क बनाने में खुदाई का काम आड़े आ रहा है। कई एजेंसियां सड़कों की खुदाई कर रही हैं। इसके चलते वहां मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करा देंगे। 

शो पीस बना विभागों में समन्वय का ऐप

विभागों में समन्वय के लिए नगर निगम की ओर से एक ऐप विकसित किया गया है। सभी विभागों को जोड़कर सारी जानकारी इस पर दी जानी थी। इसमें सड़कों की खुदाई की अनुमति से लेकर के मरम्मत तक का जिक्र होना था। लेकिन कोरोना के चलते यह सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया। सभी सड़कों की टैगिंग की कार्ययोजना प्रशासनिक स्तर पर बनी थी। इस दिशा में भी कोई काम नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed