फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After ten months covid hospitals will be close from today patients will now be admitted

दस महीने बाद आज से कोविड अस्पतालों पर लग जाएंगे ताले, अब भर्ती हो सकेंगे मरीज

Wed, 03 Feb 2021 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Feb 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
After ten months covid hospitals will be close from today patients will now be admitted
कोविड अस्पताल। - फोटो : PTI

दस महीने बाद एक बार फिर वाराणसी के सरकारी और निजी अस्पतालों में सामान्य दिनों की तरह मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। मार्च महीने से ही बंद चल रही ओपीडी की सुविधा बहाल होने के साथ ही अब यहां चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों को भर्ती कर उनका बेहतर इलाज किया जा सकेगा। अब तक इन अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाए जाने की वजह से मरीजों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की वजह से ही दीनदयाल अस्पताल, ईएसआई, बरेका अस्पताल, आयुर्वेद कॉलेज, सीएचसी शिवपुर आदि जगहों पर ओपीडी के साथ ही मरीजों को भर्ती करने की सुविधा बंद थी। अब जिले में प्रतिदिन मिलने वाली मरीजों की संख्या 20 से कम ही रह ही है। प्रदेश स्तर पर भी मरीज घटे हैं। शासन के निर्देशानुसार जिले में केवल दो अस्पताल के कोविड अस्पताल रह जाने के बाद 15 में से 4 सरकारी और 9 निजी अस्पताल में कुल 1000 बेड खाली हो गए हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सभी अस्पतालों में ओपीडी, भर्ती की सुविधा सामान्य दिनों की तरह शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


बीएचयू में जल्द समाप्त हो सकती है ओपीडी बुकिंग की बाध्यता
बीएचयू अस्पताल में इलाज के  लिए आने वाले मरीजों में भी आशा की किरण जगी है। माना जा रहा है कि जल्द ही विभागवार ओपीडी में 150 मरीज देखने के लिए आनलाइन बुकिंग की बाध्यता भी समाप्त की जा सकती है। हालांकि इस पर बीएचयू प्रशासन की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद कॉलेज में दो नई ओपीडी की शुरुआत
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट में कुछ विभागों की ओपीडी तो पहले से चल रही है लेकिन शासन के निर्देश के बाद बुधवार से सभी विभागों की ओपीडी चलाई जाएगी। प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता ने बताया कि बुधवार से नियमानुसार सभी विभागों की ओपीडी के साथ ही मरीजों को भर्ती भी किया जाएगा। बताया कि रसायन और बाजीकरण दो नई ओपीडी की शुरूआत भी कर दी गई है। इसमें शारीरिक कमजोरी, थकान आदि से परेशान मरीजों को देखा जाएगा।  

यहां चल सकेगी ओपीडी 
अस्पताल                    बेड
ईएसआई अस्पताल    80
बरेका अस्पताल       85
आयुर्वेद कॉलेज     160
सीएचसी शिवपुर     28

निजी अस्पताल 
हेरिटेज मेडिकल कॉलेज    220
सेंट मैरी अस्पताल      100
एपेक्स अस्पताल         80
मेडविन अस्पताल     50
मेरेडियन अस्पताल     30
सर्वोदय अस्पताल     40
त्रिमूर्ति अस्पताल        48
लक्ष्मी अस्पताल        50
मैक्सवेल अस्पताल    25

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed