फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After studies, now children will become expert in sports

पढ़ाई के बाद अब खेलों में माहिर बनेंगे बच्चे

Sat, 04 Jun 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
After studies, now children will become expert in sports
बेसिक शिक्षा परिषद ने खेलकूद प्रतियोगिताएं फिर से शुरू कराने की पहल की है। ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई से नवंबर तक विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। परिषद ने पहले ही जिलों को खेल उपकरण खरीदने के लिए धनराशि दे दी थी। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार रुपये प्रदान किए गए थे। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय को दस हजार रुपये की धनराशि दी गई थी। विद्यालय से न्याय पंचायत स्तर तक की प्रतियोगिताएं एक अगस्त तक पूरी होंगी। विकासखंड स्तर पर सितंबर के पहले सप्ताह तक, जिला स्तर पर अक्तूबर के पहले सप्ताह व मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं नवंबर के पहले सप्ताह तक होंगी। इस माह के अंत तक राज्य स्तर पर परीक्षाएं पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

चार दिन खेल व दो दिन स्काउट गाइड
सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में हफ्ते में चार दिन खेलकूद ओर दो दिन स्काउट की गतिविधियां करवाई जाएंगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अगस्त से शुरू होगा। पहले स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता होगी। सितंबर के पहले हफ्ते में ब्लॉक स्तर पर, अक्तूबर के पहले हफ्ते तक जिला स्तर, व नवंबर के पहले हफ्ते में मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। 30 नवंबर तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

ट्रायल से हो चयन
बेसिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी कर कहा है कि स्कूल का हर बच्चा किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़े। स्कूल स्तर पर जीती हुई टीम ही राज्य स्तर तक जीत कर पहुंचे। हर स्तर पर ट्रायल कर अच्छे खिलाड़ियों की टीम बनाई जाए। अलग- अलग ब्लॉकों व जिलों के बच्चों की टीम ही आगे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों के आयोजन की तैयारियों को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसके तहत हर बच्चे को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। - राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed