{"_id":"612500ffec671a41b44d65eb","slug":"after-scuffle-policeman-lips-were-bitten-by-teeth-in-chandauli-treatment-in-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: हाथापाई के बाद दांतों से सिपाही के काट लिए होंठ, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: हाथापाई के बाद दांतों से सिपाही के काट लिए होंठ, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज
Tue, 24 Aug 2021 07:54 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: हरि User
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:54 PM IST
सार
पीआरवी ड्यूटी पर कार्यरत सिपाही की किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से हाथापाई हो गई थी। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी घायल सिपाही को इलाज के लिए वाराणसी ले गए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा स्थित दुधारी तिराहे के पास मंगलवार की शाम पीआरवी ड्यूटी पर कार्यरत सिपाही की किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से हाथापाई हो गई। उस व्यक्ति ने दांतों से सिपाही के होंठ काट लिए। इससे सिपाही जख्मी हो गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी घायल सिपाही को इलाज के लिए वाराणसी ले गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पीआरवी ड्यूटी पर तैनात सिपाही बृजेश सिंह का कल्याणपुर निवासी योगेंद्र राजभर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान योगेंद्र ने दांतों से सिपाही बृजेश के होंठ काट लिए। अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग किया और तत्काल सिपाही को वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गए। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया। सैयदराजा थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन