फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After returning from Pakistan, Rashid had become less like people

पाकिस्तान से लौटने के बाद लोगों से कम मिलने-जुलने लगा था राशिद

Mon, 20 Jan 2020 05:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 20 Jan 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
After returning from Pakistan, Rashid had become less like people
राशिद के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala

भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईंएसआई को पहुंचाने में गिरफ्तार हुए युवक रशीद अहमद की जानकारी के बाद परिवार सहित पूरे गांव के लोग भौंचक हैं। गांव के लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि वह इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त था।

विज्ञापन


उसकी छवि गांव में सीधे-साधे युवक के रूप में थी। पूरा मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पास-पड़ोस के लोगों ने बताया कि पाकिस्तान से लौटने के बाद उसका लोगों से मिलना जुलना भी कम हो गया था।
विज्ञापन

 

राशिद के नाना जब्बार का कहना है कि वह बेटी की लड़की शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान वर्ष 2017 और 2018 में गया था। लेकिन ऐसी किसी तरह की जानकारी उन्हें नहीं है। पास-पड़ोस के लोगों ने बताया कि राशिद गांव में सबसे अच्छा व्यवहार करता था और लोगों से मिलता जुलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि जब वह पाकिस्तान से लौटकर घर आया तो उसका मिलना जुलना कम हो गया। वह बहुत कम घर से बाहर निकलता था। अपने काम से काम मतलब रखता था। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया कि आखिर वह लोगों से अब कम क्यों मिलने लगा।
 

After returning from Pakistan, Rashid had become less like people
राशिद के परिजन - फोटो : a

राशिद सहित चार को शादी समारोह से उठाया था एटीएस ने

एटीएस की टीम ने जिस दिन राशिद को उठाया उस रात वह भोजपुर गांव में एक शादी समारोह में अपने चार मित्रों के साथ गया हुआ था। सूत्रों के अथनुसार एटीएस ने राशिद सहित चार युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया था। गांव वालों के अनुसार इसमें से एक युवक को तो पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया लेकिन राशिद सहित दो और युवक अभी गांव नहीं लौटे। ये तीनों युवक कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं, इनकी जानकारी भी किसी को नहीं है।

आठवीं पास राशिद की करतूत से स्थानीय खुफिया भी रही बेखबर

चौरहट निवासी राशिद कक्षा आठवीं पास है। 23 साल के इस आईएसआई एजेंट की बनने से लेकर पाकिस्तान जाने के बाद और लौटने तक किसी कीछ नजर इस पर नहीं गई। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसी भी राशिद के कारनामें को नहीं भांप पाई और वह देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा। लगातार सेना, सुरक्षा एवं अन्य गोपनीय सूचनाएं एवं फोओ आईएसआई को भेजता रहा।

After returning from Pakistan, Rashid had become less like people
राशिद के परिजन - फोटो : ं

गांव में तनाव का माहौल

पाकिस्तानी जांच एजेंसी आईएसआई के एजेंट होने की जानकारी के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक तो माहौल सामान्य रहा। लेकिन जब वहां भीड़ जुटने लगी और काफी संख्या में लोग वहां जुट गए तो माहौल तनाव पूर्ण हो गया। अब वहां कोई कुछ बताने को भी तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed