{"_id":"5c7fd9ffbdec2213f22d12a1","slug":"after-narendra-modi-cmo-wash-legs-of-sweeper-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब इस शख्स ने धोए सफाईकर्मी के पैर, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब इस शख्स ने धोए सफाईकर्मी के पैर, जानिए मामला
Wed, 06 Mar 2019 08:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मी के पैर धोते सीएमओ
- फोटो : amar ujala
श्रद्धा और सद्भाव से इतर प्रयागराज कुंभ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों के पैर धोए थे। प्रधानमंत्री के ही नक्श-ए-कदम पर चल कर उत्तर प्रदेश के बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी कुछ ऐसा ही किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत द्विवेदी ने बुधवार को अपने आवास पर तैनात सफाईकर्मी रामचंद्र का पैर धोया। इसके साथ ही रामचंद्र का पैर छूकर उससे आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
यह देख आवास पर उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारी आश्चर्यचकित रह गए। इस कार्य को लेकर कहीं प्रशंसा हो रही है तो कहीं पर कई प्रकार की चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि रामचंद्र सीएमओ के आवास का सफाईकर्मी है। बुधवार को सीएमओ डॉ. उमाकांत द्विवेदी ने गेरूआ वस्त्र पहनकर रामचंद्र के पैर धोए और आर्शीवाद लिए। इस दौरान उनके ही किसी कर्मचारी ने सीएमओ का वीडियो बना लिया।
सीएमओ द्वारा सफाईकर्मी का पैर धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोगों में चर्चा है कि सीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर यह कार्य किया है। वहीं, कुछ लोग इसे राजनीति से प्रेरित कार्य बता रहे हैं।
सीएमओ द्वारा सफाईकर्मी का पैर धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोगों में चर्चा है कि सीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर यह कार्य किया है। वहीं, कुछ लोग इसे राजनीति से प्रेरित कार्य बता रहे हैं।