{"_id":"5f4ff39c8ebc3e54ea1b65b1","slug":"after-line-hajir-reached-daroga-to-capture-the-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लाइन हाजिर होने के बाद दरोगा पहुंचे जमीन कब्जा कराने, जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लाइन हाजिर होने के बाद दरोगा पहुंचे जमीन कब्जा कराने, जांच शुरू
Thu, 03 Sep 2020 01:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर थाना की अजगरा चौकी के लाइन हाजिर प्रभारी हरिओम प्रताप सिंह विवादित मामलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब इनके ऊपर उधोरामपुर गांव में जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगा है। दरोगा हरिओम को मंगलवार की देर शाम एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। बुधवार की दोपहर अजगरा चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ हरिओम पर उधोरामपुर गांव में जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगा।
विज्ञापन
आशू सिंह के अनुसार दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। इस मामले में पुलिस द्वारा दो पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी जमीन पर कब्जा कराने के लिए बुधवार को दरोगा हरिओम पहुंचे थे। आशू सिंह के द्वारा वाराणसी पुलिस और एडीजी जोन को टैग कर ट्वीट किया गया।
विज्ञापन
एडीजी जोन के निर्देश पर दरोगा हरिओम के खिलाफ वाराणसी पुलिस की ओर से क्षेत्राधिकारी पिंडरा को जांच सौंपी गई है। उधर, थानाध्यक्ष चोलापुर कुलदीप दूबे को प्रकरण की जानकारी हुई तो उन्होंने दरोगा को फटकार लगा कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बताया कि लाइन हाजिर दरोगा हरिओम पर कई अन्य आरोप भी हैं, जिनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन