फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After Holi, the number of patients with ill-effects of colors is high, patients also reached due to stomach related problems.

होली के बाद रंगों के दुष्प्रभाव वाले मरीजों की संख्या अधिक, पेट संबंधी बीमारी से परेशान होकर भी पहुंचे मरीज

Tue, 22 Mar 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
After Holi, the number of patients with ill-effects of colors is high, patients also reached due to stomach related problems.
जिले के अस्पतालों में सोमवार को पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। किसी के शरीर पर लाल दाने निकले थे तो कोई खुजली से परेशान था। इसके अलावा पेट संबंधी बीमारी से भी परेशान मरीजों की संख्या सोमवार को अधिक रही।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह शुक्रवार को होली की वजह से अस्पतालों की ओपीडी तो बंद रही, लेकिन इमरजेंसी सेवा जारी रही। इसके बाद शनिवार को अस्पताल खुला लेकिन मरीजों की संख्या कम ही रही। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जब ओपीडी खुली तो दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर समेत अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि मरीजों में सबसे अधिक समस्या रंगों के दुष्प्रभाव वाले ही रहे। सभी को दवा देने के साथ ही सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ.प्रसन्न कुमार ने बताया कि अस्पताल में भी चर्म रोग के साथ ही फिजीशियन की ओपीडी में पेट संबंधी समस्या वाले मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed