फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After giving three divorces to the wife, the desire for a fourth marriage was danger

फोन पर पत्नी को तीन तलाक देकर चौथी शादी की ख्वाहिश पड़ी मंहगी, फिर जो हुआ....

Sat, 28 Dec 2019 10:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Dec 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
After giving three divorces to the wife, the desire for a fourth marriage was danger
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ में फोन पर पत्नी को तीन तलाक देकर चौथी शादी करने के प्रयास में जुटे पति पर कोर्ट के आदेश पर महिला थाना प्रभारी ने आरोपी के विदेश जाने पर पाबंदी लगाने के लिए एसपी को रिपोर्ट भेजी है। शनिवार को एसपी ने एलआईयू विभाग को आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराने और उसके गतिविधियों पर नजर रखते हुए रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालीसपुर गांव निवासी समा परवीन पुत्री नसीम अहमद खान ने तीन मार्च 2019 को थाने में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसमें देवरिया जिले के मदनपुर थाने के मदनपुर गांव निवासी अपने पति इंजील अहमद पुत्र अली अहमद शेख सहित परिवार के आठ सदस्यों को आरोपित किया।
विज्ञापन


समा के मुताबिक सात सितंबर 2017 को उसकी शादी इंजील अहमद के साथ हुई थी। दोनों परिवारों को गोरखपुर के रहने वाले रफीक अहमद ने मिलवाया था। शादी के बाद ससुराल जाकर समा को पता चला कि उसका पति इंजील पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। उस पर पहली पत्नी नुसरत जहां को दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है जिसका मुकदमा महिला थाना देवरिया में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुसरत की मौत के बाद दूसरी शादी क्षेत्र की रहने वाली अलीमा खातून से की जिसने परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल छोड़ कर मायके चली गई। इसका भी केस चल रहा। बावजूद इसके रफीक अहमद ने इन बातों को छिपाकर समा परवीन की शादी इंजील से करवा दी।
 

After giving three divorces to the wife, the desire for a fourth marriage was danger
tripel talak

समा के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद पति विदेश बहरीन चला गया। घर पर परिवार के अन्य सदस्य उसे प्रताड़ित करने लगे और उसपर गलत नीयत रखने लगे। उन लोगों ने समा को मारने का भी प्रयास किया। समा के मुताबिक पति ने 12 जून 2018 को फोन पर ही बहरीन से तीन तलाक दे दिया, जिसकी उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

नौ जुलाई 2019 को महिला थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। मुकदमे की सुनवाई जारी है। इसी बीच इंजील अहमद विदेश से अपनी चौथी शादी करने के उद्देश्य से घर आया हुआ है, हालांकि किसी कारणों से शादी नहीं हुई तो विदेश भागने की तैयारी में है।

जिस पर कोर्ट ने विवेचक को निर्देश दिया है कि आरोपी किसी भी कीमत पर बाहर न भागने पाए। जिस पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि महिला थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी कराने के लिए एलआईयू के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया गया है। साथ ही आरोपी के गतिविधियों की रिपोर्ट भी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed