फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After China, Japan, Bakchoi will walk in Kashi

चीन, जापाल के बाद काशी में लहलहाएगी बाकचोई

Thu, 16 Dec 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
After China, Japan, Bakchoi will walk in Kashi
किसान अपनी आय को दोगुनी करने के लिए नई तकनीक और नई प्रजाति के बीजों का प्रयोग करके खेती कर रहे हैं। एक ऐसे ही किसान पिंडरा के जगदीशपुर गांव के दीपक राय हैं, जो जिले में पहली बार चीन, जापान सहित देश के कई हिस्सों में उगाई जाने वाली गोभी एक प्रजाति उगा रहे हैं। इसे चीन और जापान में बाकचोई नाम से जाना जाता है। जिसका इस्तेमाल फास्ट फूड, सलाद और सब्जी बनाने में किया जाता है। हरे पत्तेदार गोभी में आयरन और एंटी आक्सिडेंट सहित कई विटामिन होते हैं।
विज्ञापन

प्रायोगिक तौर पर डेढ़ विस्वा में तीन हजार पौधे लगाने वाले किसान दीपक राय ने बताया कि गोभी वर्ग की एक प्रजाति है बाकचोई, जो खुले पत्तों वाली गोभी है। भारत के कुछ हिस्सों में इसकी खेती होती है। ऑनलाइन प्लेटफार्म से 500 रुपये का बीज मंगाया था। 30 दिन पहले बीज की नर्सरी डाली थी, जो 20 दिन के बाद ट्रांसप्लांट करने योग्य हो गई। बीएचयू उद्यान विभाग के प्रो. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गोभी सात प्रकार की होती है जिसमें फूल गोभी, फ्रेस्को, गाठ गोभी, ब्रोकली, बंद गोभी की तरह ही पाकचोई भी एक प्रजाति है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में ज्यादातर किसान फूल और बंद गोभी ही उगाते हैं। ब्रोकली, फ्रेस्को जैसी गोभी की अन्य प्रजातियों की बाजार में मांग कम होने से किसान बाकी प्रजातियों को बहुत कम लगाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार गुप्त, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed