फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After a year, excavation work started in Babhniyav

सालभर बाद बभनियांव में खोदाई का काम शुरू

Mon, 21 Feb 2022 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
After a year, excavation work started in Babhniyav
वाराणसी/राजातालाब। राजातालाब इलाके के बभनियांव स्थित पुरातत्व स्थल पर खोदाई का काम रविवार से शुरू हो गया। बीएचयू पुरातत्वविदों की टीम ने सालभर पहले खोदाई में मिले प्राचीन शिवलिंग का पूजन कर फावड़ा चलाया। पुरातत्वविदों का मानना है कि इस बार भी नई जानकारियां मिल सकती है।
विज्ञापन

बीएचयू प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह के निर्देशन में कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह ने सालभर मिले शिवलिंग के पास दर्शन, पूजन कर काम शुरू कराया। बभनियांव पुरास्थल के निदेशक प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि दो साल से रुकरुक कर यहां काम कराया गया। इसमें प्राचीन काल के कई बर्तन, मूर्तियां आदि की जानकारी मिली। बीच में कोरोना संक्रमण की वजह से ही काम बंद करना पड़ा था। इस दौरान बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद, प्रो. विनोद कुमार सिंह, आर्य महिला पीजी कॉलेज से डॉ. शशिकांत दीक्षित, प्रो.एके दूबे, प्रो. आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed