फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After 11 days OPD started running at full capacity in BHU Hospital patients got relief

BHU Hospital: 11 दिन बाद पूरी क्षमता से चली OPD, मरीजों को राहत; जूनियर-सीनियर रेजिडेंट ने दी सेवा

Sat, 24 Aug 2024 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 04:15 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी में सामान्य दिनों की तरह ही ओपीडी के साथ ही वार्ड में सीनियर कंसल्टेंट के साथ रेजिडेंट मरीज को देखते नजर आए। दोनों जगहों पर सुरक्षा कर्मी आने जाने वालों से उनके परिचय पत्र की जांच के साथ ही उनके अस्पताल में आने का कारण भी पूछ रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी होती रही।

विज्ञापन
After 11 days OPD started running at full capacity in BHU Hospital patients got relief
बीएचयू ट्रामा सेंटर में मरीजों को देखते रेजिडेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में रेजिडेंट की 11 दिन तक चली हड़ताल के खत्म होने के बाद शनिवार से बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी पूरी क्षमता के साथ चली। इस दौरान कंसल्टेंट के साथ-साथ जूनियर और सीनियर रेजिडेंट ने भी मरीजों को देखा और उनकी जरूरी जांच भी की। हालांकि ओपीडी में  मरीजों  भीड़ थोड़ी कम देखने को मिली। 

विज्ञापन


खून की जांच कराने और एक्सरे, अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। जबकि हड़ताल के दिनों में यहां सन्नाटा पसरा था। मरीज अपने हाथ में पर्चा लेकर काउंटर पर जांच कराने के लिए खड़े रहे। यहा भी रेजिडेंट ने सेवा दी।
विज्ञापन


कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में  आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट हड़ताल पर चले गए थे। वह ना तो ओपीडी में बैठ रहे थे और ना ही वार्ड में मरीजों की सेवा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, शुक्रवार को देर शाम उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी और शनिवार से सुबह से ओपीडी में काम पर लौट आए। बीएचयू अस्पताल में सुबह 8 बजे पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही मरीजों की लाइन लग गई थी। जैसे ही पर्चा बनना शुरू हुआ मरीज ओपीडी में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed