फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates protest and burnt effigy against Tandava web series in Varanasi

वाराणसी में तांडव वेब सीरीज के खिलाफ उतरे अधिवक्ता, प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Tue, 19 Jan 2021 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Jan 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest and burnt effigy against Tandava web series in Varanasi
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

वेब सीरीज ‘तांडव’ के विवाद थम नहीं रहा है। सीरीज के खिलाफ वाराणसी में अधिवक्ता भी उतर आए हैं। इससे पहले धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में लखनऊ और शाहजहांपुर जिले में तांडव सीरीज के निर्माता-निर्देशक, लेखक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की भी गई है। वहीं, तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर ने बयान जारी कर माफी मांगी है।

विज्ञापन


सीरीज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
वाराणसी में अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए सोमवार को डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने वेब सीरीज के कलाकार सैफ अली खान और अन्य कलाकारों का पुतला जलाया और उनके पोस्टर को पैर से कुचला। दोपहर लगभग डेढ़ बजे बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता नित्यानंद राय के नेतृत्व में अधिवक्ता डीएम पोर्टिको पहुंचे। अधिवक्ता अपने हाथों में वेब सीरीज के कलाकारों की फोटो के पोस्टर लिए हुए थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने वेब सीरीज के कलाकारों के पोस्टर को अपने जूते से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया। नित्यानंद राय ने कहा कि वेब सीरीज में हिंदू देवताओं को गलत और हास्यास्पद तरीके से चित्रित किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। वेब सीरीज के निर्माता, स्क्रिप्ट राइटर और कलाकारों की मानसिकता दूषित है और इससे समाज मे विद्वेष फैलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि वेब सीरीज के निर्माताओं, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर उन्हें दंडित किया जाए और वेब सीरीज पर तत्काल बैन लगाया जाए। वेब सीरीज के कलाकारों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शैलेंद्र प्रताप सिंह सरदार, आशीष सिंह, केके दीक्षित, राकेश पांडेय, राजकुमार तिवारी, विनोद सिंह, अमित सिंह टाटा, विपिन पाठक, देवेंद्र परमार, संदीप चंदेल आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

निर्देशक अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी करते हुए कहा लिखा कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ बैठक कर जनता की ओर से मिल रही प्रतिक्रिया पर विस्तार से बात की। यह फिल्म एक काल्पनिक कहानी है और किसी व्यक्ति या घटना से इसकी समानता महज एक संयोग है। कलाकारों या वेब सीरीज से जुड़े अन्य लोगों का मकसद किसी की भी भावनाओं को चोट पहुंचाना या किसी का अपमान करना नहीं था। वेब सीरीज से जुड़े सभी कलाकार अन्य लोग जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिना शर्त माफी मांगते हैं।

मुंबई पहुंची लखनऊ पुलिस :
वेब सीरीज तांडव के निर्माता-निर्देशक और अमेजन ओरिजिनल इंडिया की हेड सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करने के बाद लखनऊ पुलिस टीम सोमवार सुबह मुंबई पहुंची। पुलिस टीम की अगुवाई प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह कर रहे हैं। इस मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने मुंबई में कुछ स्थानों पर दबिश भी दी। 

बसपा प्रमुख मायावती ने भी तांडव वेब सीरीज से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाये जाने की बात कही है। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ताण्डव वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके सम्बंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शान्ति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।' 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी वेब सीरीज 'तांडव' में हिंदू देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने संबंधी शिकायतों का संज्ञान लिया है और अमेजन प्राइम वीडियो से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed