फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates angry due to lack of basic facilities in civil court in Varanasi

चेतावनी: नहीं मिलीं सुविधाएं तो करेंगे आंदोलन, वाराणसी दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं में आक्रोश

Sat, 24 Aug 2024 04:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 24 Aug 2024 04:07 PM IST
सार

दीवानी कचहरी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण अधिवक्ता आक्रोशित हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था में न्यायपालिका का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। 

विज्ञापन
Advocates angry due to lack of basic facilities in civil court in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

दीवानी कचहरी परिसर में बैठने के लिए स्थान के अभाव और वाहन पार्किंग की समस्या समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दोनों बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था में न्यायपालिका का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। बिना अधिवक्ताओं के न्यायपालिका का काम एक दिन भी नहीं चल सकता है। बावजूद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए पक्के भवन व साफ-सुथरी जगह, साफ टॉयलेट, साफ पीने का पानी तक नहीं है। अधिवक्ताओं को जगह के अभाव में वाहन सड़क पर लगाना पड़ता है। 
विज्ञापन


प्रस्ताव पारित किया गया कि सुविधाएं उपलब्ध होने व न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों की समुचित व्यवस्था होने तक आगामी कुछ दिनों में लोकतांत्रिक तरीके से एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को सूचित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय, अधिवक्ता राधेश्याम सिंह, शिवानंद पांडेय, केसर राय, मानबहादुर सिंह, अनूप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह प्रिंस, प्रेम प्रकाश गौतम मौजूद रहे। अध्यक्षता बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह और संचालन महामंत्री कमलेश सिंह यादव ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed