फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   advocates and Municipal Commissioner altercation during public hearing in varanasi

Varanasi News: जनसुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं और नगर आयुक्त में हुई कहासुनी, वकीलों ने लगाया ये आरोप

Wed, 28 Aug 2024 04:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Aug 2024 04:05 PM IST
सार

वाराणसी में जनसुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं और नगर आयुक्त में कहासुनी हुई। अधिवक्ताओं का आरोप था कि नगर आयुक्त ने जनसुनवाई से बाहर किया। वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि कुछ हुआ ही नहीं। 

विज्ञापन
advocates and Municipal Commissioner altercation during public hearing in varanasi
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम में मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त के बीच कहासुनी हुई। बनारस बार के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता नित्यानंद राय और बनारस बार के सदस्य मिलिंद श्रीवास्तव का आरोप है कि नगर आयुक्त ने उन्हें चैंबर से बाहर निकलने और सुरक्षा कर्मियों से हिरासत में लेने को कहा। वहीं, वहीं नगर आयुक्त का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बताया कि रविवार को वह नगर निगम की जनसुनवाई में गए थे। नगर आयुक्त को बताया कि आपके यहां अफसर सरकारी जमीन और मंदिर की जमीन को दूसरों के नाम कर रहे हैं और आपकी तरफ से उसका दाखिल खारिज भी हो रहा है। न ही स्वामित्व के कागज देखे जा रहे हैं और न ही खतौनी ही देखी जा रही है। दो साल पहले दशाश्वमेध जोन के तात्कालिक जोनल अधिकारी ने जानबूझकर राधाकृष्णजी, महादेवजी मंदिर की जमीन का नाम काटकर जावेद, आयशा खातून, जमाल अख्तर का नाम दर्ज कर दिया। 
विज्ञापन


अधिवक्ता ने मांग की कि जोनल अधिकारी के खिलाफ जांच की जाए। अधिवक्ता का आरोप है कि नगर आयुक्त ने कहा कि मामला दो साल पुराना है। इस पर अधिवक्ता ने हाईकोर्ट जाने की बात कही तो नगर आयुक्त नाराज हो गए और उन्हें चैंबर से बाहर जाने को कहा। इस पर उन्होंने कार्यालय में ही धरना देने की बात कही तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से हिरासत में लेने की बात कही तो कुछ पार्षदों ने बीचबचाव कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता नित्यानंद राय ने कहा कि वह मामले में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर शिकायत करेंगे। वहीं नगर आयुक्त का कहना है कि ऐसा कोई मामला ही नहीं हुआ। अधिवक्ता शिकायत लेकर आए थे उसे सुना गया और नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
 
छह शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं
नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान छह शिकायतें आईं। इसमें पाइप लाइन डलवाने, खाली प्लॉट की सफाई, अवैध निर्माण रोकने, परेड कोठी से कूड़ा गाड़ियों को हटवाने, इंटरलाकिंग कराने और मिनी ट्यूबवेल के प्रस्ताव आए। किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed