फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocate Shashikant Dubey Varanasi threatened security

धमकी: जितना जीना है जी लो...24 घंटे के अंदर मारूंगा गोली, उल्टी गिनती शुरू कर दो

Mon, 15 Mar 2021 08:24 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 15 Mar 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Advocate Shashikant Dubey Varanasi threatened security
सुरक्षा घेरे में अधिवक्ता शशिकांत दुबे। - फोटो : अमर उजाला

‘आज सोमवार है तेरी जिंदगी का आखिरी दिन, तुझे 24 घंटे के अंदर गोली मारूंगा, अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दो। इसे धमकी मत समझना बस अपनी जिंदगी बचाओ... ’ यह धमकी भरा पत्र सोमवार सुबह सेंट्रल बार के दो बार महामंत्री प्रत्याशी रहे शशिकांत दुबे की कचहरी स्थित चौकी पर बंद लिफाफे में मिला। साफ-सफाई करने वाले कर्मियों की जब नजर इस पत्र पर पड़ी तो कचहरी में हड़कंप मच गया। अधिवक्ता शशिकांत दुबे की तहरीर पर कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं एसएसपी अमित पाठक ने अधिवक्ता को चार सशस्त्र पुलिसकर्मियों की सुरक्षा प्रदान की है।

विज्ञापन


सुबह के समय कचहरी की साफ-सफाई हो रही थी तभी अधिवक्ता शशिकांत दुबे की चौकी पर एक लिफाफा मिला और उस पर वार्निंग लिखा था। अधिवक्ता के सहयोगी जब पहुंचे तो उक्त लिफाफे को खोला तो उसमें जान से मारने की धमकी भरी बातें लिखीं हैं। चौकाघाट निवासी अधिवक्ता शशिकांत दुबे भी जानकारी पाकर कचहरी पहुंच गए।
विज्ञापन

सशस्त्र चार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा मिली

धमकी का पत्र मिलने के बाद कचहरी में हड़कंप मच गया और सेंट्रल बार के महामंत्री कन्हैया लाल पटेल ने इस प्रकरण की जानकारी एसएसपी अमित पाठक को दी। मौके पर पहुंचे कचहरी चौकी इंचार्ज ने पत्र की छानबीन की। वहीं एसएसपी के निर्देश पर अधिवक्ता शशिकांत दुबे को सशस्त्र चार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा प्रदान की गई। अधिवक्ता व पूर्व महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की कैंट थाने की पुलिस से मांग की। वहीं अधिवक्ता शशिकांत दुबे की तहरीर पर कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed