{"_id":"65edbd7f82aa4810cf0182e0","slug":"advertisement-twice-in-ims-bhu-113-seats-remained-vacant-even-after-interview-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: IMS-BHU का हाल, दो बार विज्ञापन... साक्षात्कार के बाद भी खाली रह गईं 113 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: IMS-BHU का हाल, दो बार विज्ञापन... साक्षात्कार के बाद भी खाली रह गईं 113 सीटें
Sun, 10 Mar 2024 07:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:33 PM IST
सार
Varanasi News: पदों को भरने के लिए लिए आईएमएस प्रशासन की ओर से एक अगस्त 2023 को विज्ञापन जारी किया गया लेकिन किसी कारणवश भर्ती नहीं हो पाई। इसके बाद 30 नवंबर को विज्ञापन निकाला गया। चारों संकायों में 353 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू में सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के खाली 180 पदों पर तैनाती के लिए दो बार विज्ञापन निकाला गया। करीब 353 लोगों ने आवेदन किए। चार दिन तक साक्षात्कार के बाद भी आधी सीट नहीं भर पाई है। इसमें केवल 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यहां अभी भी 113 पद खाली हैं।
डेंटल, आयुर्वेद में लगभग पूरी सीट भर गई लेकिन ट्रॉमा सेंटर और मेडिसिन फैकल्टी के कई विभागों में तो आवेदन ही नहीं आ सके। इस वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही आईएमएस प्रशासन की ओर से एक और विज्ञापन जारी किया जाएगा।
आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन फैकल्टी में 96, ट्रॉमा सेंटर में 75, डेंटल फैकल्टी में 3 और आयुर्वेद फैकल्टी में छह पद एसआर के खाली थे। पदों को भरने के लिए लिए आईएमएस प्रशासन की ओर से एक अगस्त 2023 को विज्ञापन जारी किया गया लेकिन किसी कारणवश भर्ती नहीं हो पाई। इसके बाद 30 नवंबर को विज्ञापन निकाला गया।
विज्ञापन
चारों संकायों में 353 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आईएमएस प्रशासन की ओर से 26 से 29 फरवरी तक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस बीच चार मार्च 2024 को बीएचयू की वेबसाइट पर जो परिणाम सूची जारी की गई है। उसके अनुसार ट्रॉमा सेंटर समेत चारों जगहों पर केवल 67 एसआर का ही चयन हो सका है।
साक्षात्कार परिणाम जारी होने के बाद की स्थिति

| खाली | सीट | भर्ती |
| ट्रॉमा सेंटर | 75 | 29 |
| मेडिसिन | 96 | 30 |
| डेंटल फैकल्टी | 3 | 3 |
| आयुर्वेद फैकल्टी | 6 | 5 |