{"_id":"6ee5ceb80dc3b8d01834c98aba940f79","slug":"advance-lab-received-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस लैब की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवांस लैब की मिली सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 19 Apr 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी सेंटर (सीआईएफसी) की सौगात शनिवार को मिल गई। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने इसका उद्घाटन किया। अब यहां के विद्यार्थी एक ही छत के नीचे विभिन्न विषयों पर शोध कर सकेंगे। इसके अलावा अंतरविषयी शोध को बढ़ावा भी मिलेगा।
करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी सेंटर खुलने से विद्यार्थियों को आविष्कार एवं शोध के नए अवसर मिलेंगे। अत्याधुनिक उपकरणों के जरिये यहां एटामिक संरचना, मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, मैग्नेटिक और नैनो टेकभनालाजी जैसे विषयों पर शोध करने में काफी सहूलियत होगी। अभी तक विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रयोगशालाओं के चक्कर लगाने पड़ते थे।
साथ ही अपने आविष्कार की टेस्टिंग के लिए बाहर की प्रयोगशालाओं में जाना पड़ता था, जहां रुपये भी खर्च करने पड़ते थे। अब ये सुविधाएं इस सेंटर में मिल सकेंगी। इस सेंटर के समन्वयक प्रो. राजीव प्रकाश का कहना है कि यह बड़ी उपलब्धि है।