फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission process will completed before Dussehra in Kashi Vidyapith

काशी विद्यापीठ: दशहरे से पहले पूरी होगी दाखिले की प्रक्रिया, एलएलएम का पर्चा वायरल होने की जांच शुरू

Thu, 18 Aug 2022 09:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 09:18 PM IST
सार

तीन बार प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव के बाद काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं 16 अगस्त को समाप्त हो गईं। प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
Admission process will completed before Dussehra in Kashi Vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश प्रक्रिया दशहरे से पहले पूरी हो जाएगी। प्रवेश सेल के जरिए दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश सेल का गठन किया जाएगा और कट ऑफ मेरिट तैयार होगी। तीन बार प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव के बाद काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं 16 अगस्त को समाप्त हो गईं।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि अगस्त महीने के अंतिम समय में प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी हो सकते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर के 31 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब काउंसिलिंग सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं बाकी के 29 पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया सितंबर में ही होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने अक्तूबर से पहले दाखिले पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जल्द ही प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए तीन दिनों का मौका दिया जाएगा। इसके बाद ही परिणाम जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलएम का पर्चा वायरल होने की जांच शुरू

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलएम प्रवेश परीक्षा परिणाम लटकने के आसार हैं। परीक्षा के दौरान एलएलएम का पर्चा वायरल होने की जांच विश्वविद्यालय ने शुरू कर दी है। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जांच समिति सप्ताह भर के अंदर पूरे मामले की जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी। 

सुधाकर महिला महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर 14 अगस्त को एलएलएम का पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल होने का आरोप छात्रों ने लगाया था। इसकी शिकायत छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से की थी। छात्रों के आरोप को काशी विद्यापीठ प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. संतोष कुमार, समाजशास्त्र विभाग के प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह व अरिन्दम श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। समिति से सप्ताह भर में रिपोर्ट देने को कहा गया है। परीक्षा केंद्र से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में वेबिनार

द पीपल्स यूनिवर्सिटी ऑफ बांग्लादेश के समाज कार्य संस्थान के चेयरमैन प्रो. हबीबुर्रहमान ने कहा कि समाज कार्य व्यवसाय को हमें एक अति सम्मानित व्यवसाय बनाना होगा तथा अकादमिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी अपने व्यवसाय के प्रति गर्व की भावना रखना सीखना होगा। 

वह बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में कौस्तुभ जयंती समारोह के चौथे दिन वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। प्रो. वंदना सिन्हा ने कहा कि समाज कार्य का क्षेत्र बहुत विस्तृत है जहां एक ओर ग्रामीण समुदाय की समस्याओं पर वृहद स्तर पर सामाजिक क्रिया करने की आवश्यकता है वहीं सूक्ष्म स्तर पर वैयक्तिक सेवा कार्य के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं तथा व्यसन की समस्या से निपटने की भी आवश्यकता है।

वेबिनार में फिलीपींस से गिलबर्ट रे, नेपाल से प्रो. प्रदीप्ता कादंबरी, बांग्लादेश से मो. जुल्फीकार अली, प्रो. संजय, प्रो. भावना वर्मा, डॉ. शैला परवीन, डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। संयोजन डॉ. बंशीधर पांडेय और धन्यवाद डॉ. संदीप गिरी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed