फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission process started in Yoga and Hindu studies in Sampurnanand Sanskrit University

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विवि में योग एवं हिंदू अध्ययन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sat, 22 Jul 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in Yoga and Hindu studies in Sampurnanand Sanskrit University
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के तहत योग एवं हिंदू अध्ययन में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर आवेदन के साथ ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर सकते हैं। पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।

छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के योगा आचार्य (एमए) योगा शास्त्री (बीए) योग और पीजी डिप्लोमा इन योग (योग स्नातकोत्तर डिप्लोमा) व हिंदू अध्ययन के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssvvonline.in पर पूरी जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले दिशानिर्देशों को पढ़ लें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। अभिभावक का हस्ताक्षर कराकर काउंसिलिंग के समय उपस्थित होना अनिवार्य है। काउंसिलिंग की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। प्रवेश समिति के निर्णयानुसार छह हजार रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क निर्धारित किया गया है। योगा शास्त्री (बीए) में प्रवेश के लिए उत्तर मध्यमा या इंटरमीडिएट / समकक्ष सभी वर्ग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। योगा-आचार्य (एमए) में प्रवेश के लिए शास्त्री व विधि मान्य विश्वविद्यालय से स्नातक/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र प्रवेश पा सकेंगे। पीजी डिप्लोमा इन योग (योग स्नातकोत्तर डिप्लोमा) में शास्त्री या विधि मान्य विश्वविद्यालय से स्नातक/ समकक्ष उत्तीर्ण छात्र प्रवेश पा सकेंगे। आचार्य (एमए) हिंदू अध्ययन में प्रवेश के लिए शास्त्री या विधि मान्य विश्वविद्यालय से स्नातक / समकक्ष उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article