फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission in Shastri-Acharya will be on first come first come basis

Varanasi News: शास्त्री-आचार्य में पहले आओ-पहले आओ के आधार पर होंगे दाखिले

Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Admission in Shastri-Acharya will be on first come first come basis
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले होंगे। छात्र अब वेबसाइट पर ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला ले सकते हैं। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही अंतिम मुहर लगेगी। मंगलवार को कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक में काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में शास्त्री और आचार्य की कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया गया। 60 से अधिक आवेदन वाले विषय साहित्य, व्याकरण और वेद में पहले मेरिट वाले छात्रों की सूची जारी की जाएगी। उन्हें फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कराने का मौका दिया जाएगा। सीट बचने पर दूसरी सूची ऑनलाइन जारी होगी। जिन पाठ्यक्रमों में आवेदन कम हैं वहां पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन बार काउंसिलिंग प्रक्रिया स्थगित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हॉस्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन से वंचित छात्रों को भी एक मौका दिया जाएगा। जो छात्र आवेदन करने से छूट गए हैं वह प्रार्थना पत्र देकर आवंटन की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा समिति की बैठक में प्रमाण पत्रों, नाम और जन्मतिथि के संशोधन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed