वाराणसी: फुलवरिया फोरलेन के काम में आएगी तेजी, निर्माण में बाधा बने मकानों का अतिक्रमण हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन के सड़क निर्माण कार्य में बाधक बने अतिक्रमणकारियों को हटाने प्रशासन की टीम पहुंच गई। जिसको लेकर कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
अधिग्रहण के तहत पड़ने वाले 12 मकानों को उनकी सहमति से खाली कराया गया। इन लोगों को आसरा योजना के तहत ऐढ़े और बजरडीहा में मकान दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से सामान ढोने के लिए गाड़ी मुहैया कराई गई।
पिछले दिनों स्थानीय जनता के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। इस दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीएम सदर महेंद्र श्रीवास्तव ने अतिक्रमण करने वालों को रक्षाबंधन तक का मौका दिया था। अतिक्रमण करने वाले 55 लोगों को पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी किया था।
इनमें 12 लोगों ने मुआवजा लेकर मकान खाली कर दिया है। जिसे तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोगों से मुआवजा लेने को कहा गया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पिता-दादा के जमाने से भी लोग यहीं पर काबिज हैं। प्रशासन बगैर जमीन का मुआवजा दिए उन्हें हटा रहा है। ऐसी स्थिति में वे पूरा परिवार लेकर कहां जाएंगे। निर्माण के साथ-साथ प्रशासन जमीन का भी मुआवजा दे।
एसडीएम सदर ने कहा कि यहां फुलवरिया फोरलेन का निर्माण होना है। पीडब्ल्यूडी को सड़क बनानी है। सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। सेना की जमीन को अतिक्रमण करने वालों को उनके निर्माण का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि वे जमीन का मुआवजा मांग रहे हैं।
जमीन का मुआवजा उसे मिलता है, जिसके नाम से जमीन होती है। यह जमीन सेना के नाम से है। इस नाते जमीन का मुआवजा इन लोगों को नहीं मिल पाएगा। इसके बदले इन लोगों को आसरा योजना के तहत घर दिया जाएगा।