फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Administration alert on finding algae in Ganga in Varanasi, investigation team took water sample from Khirkiya Ghat to Mirzapur

वाराणसी: गंगा में शैवाल मिलने पर प्रशासन सतर्क, जांच टीम ने खिड़किया घाट से मिर्जापुर तक पानी के लिए नमूने

Tue, 08 Jun 2021 09:06 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 08 Jun 2021 09:06 PM IST
सार

गंगा नदी में करीब 15-20 दिन पहले हरे शैवाल मिले थे। पांच सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Administration alert on finding algae in Ganga in Varanasi, investigation team took water sample from Khirkiya Ghat to Mirzapur
गंगा में शैवाल मिलने पर पानी का नमूना लेती जांच टीम। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में गंगा नदी में हरे शैवाल मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश में गठित टीम ने मंगलवार को खिड़किया घाट से मिर्जापुर तक गंगा नदी में विभिन्न स्थानों पर जहां-जहां पानी हरा मिला उसके नमूने लिए। अब जांच के बाद इसकी रिपोर्ट का सभी को इंतजार है। 

विज्ञापन


गंगा नदी में करीब 15-20 दिन पहले हरे शैवाल मिले थे। इसकी जांच शुरू में क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की गई। इसके बाद फिर हरे शैवाल नजर आने लगे। शैवाल मिलने के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


10 जून की शाम तक सौंपनी है रिपोर्ट

अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक पुलिस आयुक्त (दशाश्वमेघ), अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड एवं महाप्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई वाली टीम ने जांच शुरू की। मंगलवार को नाव से गंगा में जाकर हरे शैवाल पाए जाने के संबंध में इसके उद्गम, माध्यम तथा गंगा घाटों तक इनके पहुंचने के कारणों की जांच की गई।

इस दौरान सदस्यों ने गंगा नदी में फोटोग्राफी भी कराई। जिलाधिकारी ने 10 जून की शाम तक जांच कमेटी से रिपोर्ट भी मांगी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी जांच टीम एक बार फिर नाव द्वारा नदी का भ्रमण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed