{"_id":"6c7748f046ac7b7a5d7d944938a23a4f","slug":"aditi-singh-sharma-consurt-live-in-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदिति के सुरों के दीवाने हुए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदिति के सुरों के दीवाने हुए युवा
वाराणसी, ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ‘धूम मचा ले धूम’, ‘राधा तेरी चुनरी’, ‘गंदी बात’ समेत नए दौर के कई चर्चित गीतों पर सुरों के साथ अपनी अदाओं से पार्श्व गायिका अदिति शर्मा ने शनिवार की रात युवाओं में दीवानगी पैदा कर दी। मंच पर
उनके आते ही दर्शक दीर्घा से जो तालियों के बीच सीटियों का जो शोर शुरू हुआ वो अंत तक चलता रहा। दीर्घा में युवाओं का उत्साह देख जब वो नीचे उतरीं तो लोग सोफा और कुर्सियों से खड़े होकर झूमने लगे। रंगी-बिरंगी रोशनी से लकदक मंच से दीर्घा तक उन्होंने अपनी गायिकी से लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
डालिम्स रोहनिया के परिसर में यह कार्यक्रम रेड एफएम ने अमर उजाला के साथ मिलकर किया था। अदिति के मंच पर आते ही भीड़ से भरी दीर्घा से लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करने
विज्ञापन
लगे। धूम मचाले ... के बोल पर ठुमके लगाते हुए उन्होंने दर्शकों से संवाद शुरू किया। भाइयों, बनारस में सब ठीक तो है...। आवाज आई-हां। इसके बाद तो वह संगीत के ट्रैक पर आगे बढ़ चलीं। बेबी डॉल के बाद नागिन की धुन बजी तो वो गाते-गाते मंच से नीचे उतर आईं। फिर प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर
कर नाचना शुरू कर दिया। बलम पिचकारी... के बोल पर उन्होंने अपनी अदाओं से हर किसी को झुमाया। बच्चों, बड़ों के साथ महिलाओं ने भी ठुमके लगाए। रोहनिया गांव और आसपास की बस्तियों के युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के
कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग को डालिम्स समूह के चेयरमैन प्रदीप मधोक बाबा ने बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके रेड एफएम के स्टेशन हेड अहमद तारिक, प्रोग्रामिंग हेड अलका शर्मा, शालिनी, ध्रुवी और विशाल को भी सम्मानित किया गया।
इनसेट
वो राधा तेरी चुनरी...
वाराणसी। फिल्म ‘स्टूडेंट आफ द ईयर’ के गीत ‘वो राधा तेरी चुनरी ओ राधा तेरा झुमका वो राधा तेरी नटखट नजरिया... के बोल पर अदिति शर्मा जब दर्शकों के बीच पहुंची तो पहली कतार के अधिकतर लोग ठुमके लगाने लगे। अदिति इस दौरान
डालिम्स की निदेशक पूजा मधोक के पास पहुंचीं तो वो भी सोफे से उठकर थिरकने लगीं। यू केजी के नन्हे छात्र स्वर्णिम टोलिया ने तो मंच पर ‘डिस्को दीवाने ’ के बोल पर अपनी थिरकन से हर किसी का ध्यान खींचा।