{"_id":"5a5dd1374f1c1b8b268b4ab6","slug":"adg-zone-visit-pm-modi-adopted-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के आदर्श गावों का एडीजी ने किया निरीक्षण, दिए यह दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के आदर्श गावों का एडीजी ने किया निरीक्षण, दिए यह दिशा-निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
आर्दश ग्राम नागेपुर का निरीक्षण करते बी महापात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्राम नागेपुर और जयापुर का सोमवार को डीजी/एडीजी जोन विश्वजीत महापात्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां के विकास कार्यों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली।
नागेपुर में पहुंचकर एडीजी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया और गांव स्थित पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे कार्यक्रमों जैसे महिला सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, किसानों से जुड़े प्रशिक्षण का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव के विकास की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। जयापुर में निरीक्षण के दौरान एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने ग्राम प्रधान नारायण पटेल से गांव के विकास व कानून व्यवस्था तथा पुलिस गश्त के बारे में पूछा। बैटरी चोरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने सीओ सदर, थानाध्यक्ष रोहनिया को इस मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।

महिलाओं से की बात
pm modi
- फोटो : File Photo
जयापुर में लगे सोलर स्ट्रीट लाइट के साथ ही प्राथमिक विद्यालय में लगे सोलर पैनल के लगभग सैकड़ों बैटरी पिछले साल चोरी हो गए थे। एडीजी ने पुलिस को गांव में गश्त करने और प्रभावी निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। ग्राम सुरक्षा समिति बनाने को कहा गया। साथ ही उन्होंने महिलाओं से भी वार्ता की।
विश्वजीत महापात्रा ने जयपुर में बैंक शाखा में जाकर बैंक कर्मियों से भी बातचीत की। विश्वजीत महापात्रा का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने नागेपुर और जयापुर गया था।
गांव के पुरुषों के अलावा महिलाओं से भी अलग बात की। क्षेत्र के लोगों की कुछ शिकायतें थीं जिसे लेकर स्थानीय पुलिस को दिशा निर्देश दिया गया है। इस दौरान सी ओ सदर अंकिता सिंह रोहनिया थानाध्यक्ष के साथ ही ग्रामीण उपस्थित थे।