फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ADG Mukul Goail Sed, Police Make Sicurity Plan Of Sarnath

एडीजी मुकुल गोयल बोले, सारनाथ की पुख्ता सुरक्षा का बनेगा प्लान

Thu, 23 Apr 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 23 Apr 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
ADG Mukul Goail Sed, Police Make Sicurity Plan Of Sarnath
वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने सारनाथ स्थित विभिन्न देशों के मठों एवं मंदिरों और यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के खास इंतजाम न होने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि आतंकी वारदातों के लिहाज से भगवान बुद्ध की उपदेशस्थली काफी संवेदनशील है। ऐसे में यहां की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। बताया कि अधिकारियों को सिक्योरिटी प्लान बनाने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को वह पुलिस लाइन स्थित सभागार में जोन की अपराध समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि वाराणसी में कई आतंकी वारदातें हो चुकी हैं। सारनाथ भी पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां कई देशों के मंदिर एवं मठ होने के बावजूद अभी तक कोई सिक्योरिटी प्लान नहीं बना। उन्होंने एटीएस एवं इंटेलीजेंस एजेंसियों को खास सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया। एडीजी ने कहा कि वीआईपी के वाराणसी आगमन को देखते हुए यहां नई गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पीएसी एवं
विज्ञापन


पुलिस बल भी बढ़ाया जाएगा। बताया कि वाराणसी में शीघ्र ही अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्थान निर्धारित कर लिया गया है। इसके पूर्व समीक्षा बैठक में एडीजी ने कहा कि केस दर्ज न किए जाने की शिकायतों में कमी नहीं आई। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही करने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही गंभीर वारदातों का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। बैठक में आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, डीआईजी एसके भगत, मिर्जापुर, आजमगढ़ के डीआईजी सहित जोन के सभी जिलों के एसपी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed