फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Additional project director dr sarita tiwari inspected many govt schools in varanasi headmaster found absent

वाराणसीः अपर परियोजना निदेशक ने किया स्कूल का निरीक्षण, प्रधानाध्यापक मिले गैरहाजिर

Sat, 04 Sep 2021 12:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Sep 2021 12:45 AM IST
सार

समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश की अपर परियोजना निदेशक डॉ. सरिता तिवारी शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता पहुंची। जहां विद्यालय परिसर में साफ-सफाई नहीं हुई थी। वहीं विद्यालय अवधि में प्रधानाध्यापक राजेंद्र शर्मा अनुपस्थित थे। 

विज्ञापन
Additional project director dr sarita tiwari  inspected many govt schools in varanasi headmaster found absent
अपर परियोजना निदेशक ने बीएसए कार्यालय में की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश की अपर परियोजना निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने शुक्रवार को वाराणसी जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण किया। डॉ. सरिता तिवारी, सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता पहुंची।

विज्ञापन


जहां विद्यालय परिसर में साफ-सफाई नहीं हुई थी। वहीं विद्यालय अवधि में प्रधानाध्यापक राजेंद्र शर्मा अनुपस्थित थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक सरोज देवी से विद्यालय के कायाकल्प के लिए मिले ग्रांट के बारे में पूछा गया था। तो वो जवाब नहीं दे सकीं। विद्यालय में अव्यवस्थाओं को देखकर अपर परियोजना निदेशक ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


इससे पूर्व वह काशी विद्यापीठ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह पहुंचीं। जहां विद्यालय का साफ-सुथरा परिवेश देखकर प्रधानाध्यापक सरिता राय व शिक्षकों की सराहना की। विद्यापीठ के बाद उन्होंने आराजीलाइन के प्राइमरी पाठशाला जंसा, बीआरसी चोलापुर व चिरइगांव के  कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर परियोजना निदेशक ने बीएसए कार्यालय पर अधिकारियों व जिला समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने की बात कहीं। इसके लिए उन्होंने नवंबर में नेशल इंट्रीग्रिटी प्रोग्राम के तहत लर्निंग आउटकम परीक्षा कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने विभाग द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लास की जानकारी ली। 

अनियमितता को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

आराजीलाइन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरसोस के प्रभारी प्रधानाध्यापक अलियार को विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को बीएसए राकेश सिंह ने निलंबित कर दिया। बीईओ आराजीलाइन द्वारा शुक्रवार को विद्यालय की उपस्थिति पंजिका की जांच में पाया गया कि फरवरी माह में विद्यालय की सहायक अध्यापक श्वेता जायसवाल, नत्थू राम व अनुदेशक किरण पटेल अनुपस्थित थे। लेकिन उपस्थिति पंजिका में फर्जी तरीके से श्वेता जायसवाल का हस्ताक्षर बनाया गया है। अनियमितताओं को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed