{"_id":"696482d779aa00e89d0e4725","slug":"actress-akshara-singh-visited-baba-vishwanath-temple-and-admired-beauty-of-ganga-ghat-in-varanasi-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshara Singh: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, गंगा घाटों की खुबसूरती को निहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshara Singh: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, गंगा घाटों की खुबसूरती को निहारा
Mon, 12 Jan 2026 10:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:45 AM IST
सार
Varanasi News: अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोले की भक्ति में लीन हुईं। उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन-पूजन कर शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद घाटों पर भ्रमण किया।
विज्ञापन
अभिनेत्री अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद अक्षरा सिंह गंगा घाट पहुंचीं, जहां नाव पर बैठकर गंगा भ्रमण किया और घाटों की खूबसूरती के बीच वीडियो भी बनवाया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दो दिन विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल, वजह जान लें
विज्ञापन
साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना
गंगा भ्रमण के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। काशी प्रवास पर अक्षरा सिंह ने कहा कि यहां आकर अद्भुत शांति मिलती है। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा शिव की मौजूदगी में सब अर्थ पा लेते हैं।
विज्ञापन