फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Active cases of covid steadily decreasing in varanasi 309 new corona positive cases and six death in last 24 hours

कोरोना से जंग: वाराणसी में लगातार कम हो रहे एक्टिव मरीज, बीते 24 घंटे में 309 संक्रमित मिले, छह की मौत

Thu, 20 May 2021 10:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 May 2021 10:45 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या तो कम हो रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा नहीं कम हो रहा है। पिछले 3 दिन से कभी छह तो कभी सात मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Active cases of covid  steadily decreasing in varanasi 309 new corona positive cases and six death in last 24 hours
मंडलीय चिकित्सालय में कोरोना जांच करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने वाराणसी को भी अपने चपेट में ले लिया था। यहां अप्रैल में  में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे थे। संक्रमण दर 40 फीसदी से उपर पहुंच गया था जो अब जाकर 4 फीसदी से भी कम हो गया है। वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या तो कम हो रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा नहीं कम हो रहा है। पिछले 3 दिन से कभी छह तो कभी सात मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या तो कम हो रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा नहीं कम हो रहा है। पिछले 3 दिन से कभी छह तो कभी सात मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आईएमएस बीएचयू में 4, लेडी डॉक्टर हॉस्टल में एक समेत बीएचयू में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं, बंगाली बाड़ा, पुलिस लाइन, सदर तहसील, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पांडेपुर, शिवपुर, सुंदरपुर सहित अलग-अलग जगहों से भी मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को ओरियाना हास्पिटल में सामने घाट निवासी 66 वर्षीय पुरुष, बीएचयू में बड़ागांव की 60 वर्षीय महिला, राजेंद्र बिहार कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय महिला, एपेक्स हास्पिटल में सुंदरपुर निवासी 74 वर्षीय पुरुष, इंदिरा हास्पिटल में सार्थक सर्जिकल सेंटर के 52 वर्षीय पुरुष और रुद्रकाशी हास्पिटल में मौलवी बाग निवासी 72 वर्षीय महिला की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 700से ज्यादा की मौत

वाराणसी में  कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 80164 पहुंच चुका है। जिसमें से 75, 060 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 716 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 4388 एक्टिव मरीज हैं।  दो दिनों से बरसात होने की वजह से शहर में बाहर निकलने वालों की संख्या में भी काफी कमी आई है। ऐसे में संक्रमण के मामले माह के आखिर तक पूरी तरह से नियंत्रण में आने की उम्मीद जगी है।ठीक होने वालों के बेहतर परिणाम को देखते हुए उम्मीद जगी है कि अब अगले दो दिनों में संक्रमण के मामले चार हजार से भी कम हो जाएंगे। 

7437 लोगों ने लगवाया टीका

कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में केंद्रों पर लोग सुबह टीका लगवाने पहुंच गए और जैसे ही काउंटर खुला लोगों को टीका भी लगाया गया। कुल 80 केंद्रों पर 7437 लोगों का टीकाकरण हुआ।

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से 80 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। दो दिन से पहले की तरह अब कहीं टीकाकरण केंद्रों पर कोई न तो लाइन दिख रही है और न ही मारामारी जैसी हालात। हालांकि शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कुछ संख्या में कमी जरूर रही।

इस बीच कुल 7437 में से बृहस्पतिवार को 18 से 44 साल के 4439 लोगों को जबकि 45 से अधिक उम्र वाले 2998 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 7437 में सबसे ज्यादा 7224 को पहली डोज जबकि 213 को दूसरी डोज लगाई गई। बताया कि शुक्रवार को भी 80 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 18 से 44 वालों को 26 और 45 से अधिक उम्र वालों को 54 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।

कोविड अस्पतालो में 1469 बेड खाली

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी होने के साथ ही अब अस्पतालों में  खाली बेडों की संख्या भी रोजाना बढ़ती ही जा रही है। इससे जरूरत पड़ने पर कोरोना के गम्भीर मरीजो को परेशानी नही होगी। बृहस्पतिवार को जिले के सरकारी और निजी अस्पताल में मिलाकर 1469 बेड खाली हैं। इसमे आठ सरकारी अस्पताल के 1033 बेड में 534 और 52 निजी अस्पताल में 1421 में 935 बेड खाली है। राहत की बात यह है कि सबसे ज्यादा 1104 ऑक्सीजन वाले बेड है और 365 वेंटिलेटर वाले शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed