फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Action will be taken against the teachers who went on tour without permission

Summer Vacation: बिना अनुमति घूमने गए शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, बीएसए वाराणसी ने तलब की रिपोर्ट

Mon, 12 Jun 2023 12:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 12 Jun 2023 12:45 PM IST
सार

गर्मी की छुट्टी में बिना बताए घूमने गए बेसिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है। वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अपने विकास खंड के उन शिक्षकों की सूची बनाने को कहा है जो बिना अनुमति के बाहर गए हैं।

विज्ञापन
Action will be taken against the teachers who went on tour without permission
holiday - फोटो : istock

विस्तार

गर्मी की छुट्टी में बिना बताए घूमने गए बेसिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है। वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अपने विकास खंड के उन शिक्षकों की सूची बनाने को कहा है जो बिना अनुमति के बाहर गए हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में जी- 20 सम्मेलन के लिए सभी विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी कई अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन कई शिक्षक गर्मी की छुट्टी में बिना बताए घूमने निकल गए। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है।

विज्ञापन

शिक्षकों ने फोटो किए डिलीट

शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर गर्मी की छुट्टी में घूमने का फोटो भी साझा किया था, लेकिन बीएसए के आदेश की सूचना के बाद कई शिक्षकों ने फोटो डिलीट कर दिया है। उधर, बीएसए के आदेश का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष का कहना है कि शिक्षकों को स्कूल बंद होने के बाद जो जिम्मेदारी दी गई थी उसे पूरा करके ही बाहर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुनिया के विकास में भारत हरसंभव मदद को तैयार, वाराणसी में जी-20 मेहमानों से बोले पीएम मोदी
 

जिन शिक्षकों की जी20 में ड्यूटी लगी है वो वापस आ गए हैं। ऐसे में अगर शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है महासंघ इसका विरोध करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed