फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action plan ready on paper, still waiting to build roads

कागज पर कार्ययोजना तैयार, फिर भी सड़कें बनाने का हो रहा इंतजार

Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Action plan ready on paper, still waiting to build roads
जिले की सड़कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। अभी तक अधिकारी बारिश के बाद काम शुरू करने की बात कर रहे थे। जबकि अब बारिश खत्म होने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग हो या नगर निगम या फिर जिला पंचायत सभी की सड़कों का यही हाल है। अधिकारियों का कहना है कि कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बात करें लोक निर्माण विभाग की तो विभाग को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की 30 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कों को ठीक कराना है। विभाग के एक्सईएन सुग्रीव राम का कहना है कि गड्ढों के भरने का काम शुरू करा दिया गया है। बारिश के चलते पिचिंग का कार्य रुका था अब उसे भी शुरू कराकर सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। वहीं, नगर निगम ने भी अपनी 49 सड़कों को बनाने का खाका खींचा है। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नगर निगम के अधिशासी अभियंता डी. शुक्ला ने बताया कि इसी सप्ताह से निगम की खराब हुई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस बीच जिला पंचायत की सड़कों का भी कायाकल्प होगा। इसके लिए जिला पंचायत ने 14 सड़कों को चिन्हित किया है। उपनिदेशक पंचायत एके सिंह ने बताया कि सड़कों को गड्ढों मुक्त करने के लिए 14 सड़कें चिह्नित की गई हैं। इस पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed