फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   action cdo

एडीपीआरओ और सात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन रोका

Thu, 17 Sep 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
action cdo
सामुदायिक शौचालय की समीक्षा बुधवार को विकास भवन में सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने की। इस दौरान सामुदायिक शौचालयों की जियो टैगिंग न कराने और बैठक से अनुपस्थित होने पर सीडीओ नाराज हुए। एडीपीआरओ और सात एडीओ पंचायतों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ के अनुसार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र पांडेय को पर्यवेक्षणीय कार्य नहीं करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। सभी ब्लॉकोें में 663 सामुदायिक शौचालय के निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष 115 की जियो टैगिंग हुई। सीडीओ ने सभी सहायक विकास अधिकारियों को प्रति सप्ताह तीस प्रतिशत जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया था। बुधवार तक कार्य में कोई प्रगति नहीं होने पर आराजीलाइन को छोड़कर बाकी सभी सात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। एडीओ पंचायत हरहुआ गुलाब सिंह को 79 में से एक जियो टैगिंग कराने पर सीडीओ ने एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी। बैठक से गैरहाजिर होने पर बड़ागांव के एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह का एक दिन का वेतन रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed