{"_id":"65d98ac4ea6d0d1a2506a6c5","slug":"action-against-absent-static-magistrate-and-inspector-in-up-board-exam-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: अनुपस्थित 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 840 कक्ष निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई, डीआईओएस ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: अनुपस्थित 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 840 कक्ष निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई, डीआईओएस ने दी चेतावनी
Sat, 24 Feb 2024 12:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:00 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क है। बावजूद इसके कुछ केंद्रों पर लापरवाही सामने आ रही है। दूसरी तरफ, डीआईओएस ने अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
महेशपुर स्थित सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षा में दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्रों पर 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 840 कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। पहली पाली में 127 केंद्रों पर परीक्षा हुई। नागरिक शास्त्र में ही ज्यादा परीक्षार्थी थे। दोनों पालियों में 14060 परीक्षार्थियों में से 712 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में केवल 50 केंद्रों पर ही परीक्षा हुई।
विज्ञापन
डीआईओएस ने अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा है। 128 केंद्रों पर 128 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले में 4485 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
पहले दिन हिंदी विषय अनिवार्य होने से परीक्षार्थियों की केंद्रों पर भीड़ थी। दूसरे दिन नागरिक शास्त्र को छोड़कर ज्यादा व्यावसायिक विषयों की परीक्षा थी। इससे कम केंद्रों पर ही परीक्षा हुई। हाईस्कूल में अरबी, फारसी, संगीत गायन तथा इंटर में नागरिक शास्त्र, सामान्य आधारित विषय, कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा थी।
विज्ञापन
पहली पाली में 127 केंद्रों तथा दूसरी में 50 केंद्रों पर परीक्षा हुई। 11154 परीक्षार्थी नागरिक शास्त्र के थे और 247 अरबी व फारसी के थे। पहली पाली में ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक केंद्र पर नहीं पहुंचे।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि गैरहाजिर कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका वेतन काटा जाएगा। अब अगली परीक्षा 27 फरवरी को होगी।
राजनीति में ‘आया राम गया राम’ सवाल पर चकराए छात्र
नागरिक शास्त्र की परीक्षा में ज्यादातर सवाल सिलेबस के थे। वहीं भारत की राजनीति में ‘आया राम गया राम’ का क्या तात्पर्य है? सवाल पर छात्र चकरा गए। वहीं, गठबंधन सरकारों की आवश्यकता, गठबंधन की राजनीति पर निबंध, वर्तमान परिपेक्ष्य में भारत और चीन के संबंध आदि सवाल पूछे गए।