फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ACM IV became election officer for Nagari Pracharini Sabha

विवाद का पटाक्षेप जल्द होने के आसार: नागरी प्रचारिणी सभा के लिए एसीएम चतुर्थ बनीं चुनाव अधिकारी, मतदाता सूची जारी

Fri, 22 Apr 2022 09:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2022 09:44 AM IST
सार

सहायक निबंधक संतोष कुमार सिंह ने आदेश में कहा है कि नागरी प्रचारिणी सभा में डॉ. पद्माकर पांडेय और शोभनाथ यादव में चुनाव को लेकर प्रबंधकीय विवाद हो गया है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार उपजिलाधिकारी सदर ने 28 मार्च को चुनाव कराने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
ACM IV became election officer for Nagari Pracharini Sabha
नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरी प्रचारिणी सभा में लंबे समय से चल रहे विवाद का पटाक्षेप जल्द होने के आसार हैं। चुनाव के लिए एसीएम चतुर्थ अंशिका दीक्षित को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही मतदान करने वाले 944 सदस्यों की सूची भी सहायक निबंधक ने जारी कर दी है। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद काशी के साहित्यकार और सभा से जुड़े लोगाें में खुशी है।

विज्ञापन


सहायक निबंधक संतोष कुमार सिंह ने आदेश में कहा है कि नागरी प्रचारिणी सभा में डॉ. पद्माकर पांडेय और शोभनाथ यादव में चुनाव को लेकर प्रबंधकीय विवाद हो गया है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार उपजिलाधिकारी सदर ने 28 मार्च को चुनाव कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


आदेश में सदर एसडीएम ने कहा था कि शोभनाथ यादव और डॉ. पद्माकर पांडेय द्वारा पेश की गई आपत्ति बलहीन होने के कारण निरस्त की जाती है और व्योमेश शुक्ल द्वारा पेश की गई लिखित आपत्ति स्वीकार की जाती है। आदेश दिया जाता है कि प्रबंध समिति 2004 से 2007 के साधारण सभा के सदस्यों की सूची के आधार पर संस्था के प्रबंध समिति का चुनाव सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स द्वारा कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी के गढ़ को नया आयाम मिलेगा

चुनाव अधिकारी एसीएम चतुर्थ अंशिका दीक्षित ने बताया कि जल्द ही प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जल्द ही चुनाव की सूची और प्रक्रिया का गजट कराया जाएगा। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. इंदीवर पांडेय ने कहा कि नागरी प्रचारिणी के चुनाव से सभा के दिन बदलेंगे। सभा का स्वरूप बदलेगा और लंबे समय से चल रही खींचतान थमने से हिंदी के गढ़ को नया आयाम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed