फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of double murder commits suicide by hanging in kitchen

डबल मर्डर के आरोपित ने किचन में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 12 Jan 2020 06:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 12 Jan 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of double murder commits suicide by hanging in kitchen
sucide

लंका थाना क्षेत्र के सुसुवाही में शनिवार को तीन साल पहले जबलपुर (मध्य प्रदेश) में कांग्रेस नेता राजू मिश्र और हिस्ट्रीशीटर कुक्कू पंजाबी की हत्या में आरोपित 22 वर्षीय आनंद पांडेय ने किराये के मकान में खुदकशी कर ली।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात घर की रसोई में चाकू से हाथ की नस काटने के बाद आनंद गमछे का फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे झूल गया। रविवार सुबह जब मां और भाई की नींद खुली तो रसोई में खून और आंनद को रोशनदान के सहारे लटका देखकर शोर मचाया। क्षेत्रीय लोगों ने लंका पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतारने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ जिसे कब्जे में ले लिया। पासवर्ड होने के चलते उसे साइबर एक्सपर्ट के पास भेजा गया है ताकि मोबाइल से कुछ जानकारी हासिल हो सके। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जेल से बाहर आने के बाद से ही वह मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया जिले के कोटवां नरायनपुर निवासी उपेंद्र नाथ पांडेय बेंगलुरु में एक निजी कंपनी ने सिविल इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी गीता पांडेय अपने बड़े बेटे आनंद, छोटे बेटे अभिनव और बेटी खुशी के साथ लंका स्थित सुसुवाही में किराये के मकान में रहती हैं। आनंद के खुशकशी करने की सूचना पर पिता भी बेंगलुरु से वाराणसी को रवाना हो गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed