फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›    Accused of Ajit Singh murder case and criminal Kuntu Singh of Azamgarh

यूपी: अजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी कुंटू की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क 

Wed, 17 Mar 2021 10:09 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Wed, 17 Mar 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
 Accused of Ajit Singh murder case and criminal Kuntu Singh of Azamgarh
शहर के नीबी बेलईसा स्थित कुंटू सिंह के मकान की कुर्की के दौरान तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की एक और संपत्ति आजमगढ़ पुलिस ने बुधवार को कुर्क कर ली। शहर के हरवंशपुर (बेलइसा) स्थित कुंटू की ढाई करोड़ की यह प्रापर्टी पत्नी वंदना सिंह के नाम पर बैनामा कराई गई थी। 

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह कुख्यात अपराधी है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद इस पर गैंगेस्टर में मुकदमा किया गया। मार्च 2020 में इसकी सात करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। 
विज्ञापन


जीयनपुर कस्बा स्थित एक मकान को पुलिस ने ढहवा दिया। छह जनवरी को लखनऊ में मऊ के मोहम्मदाबाद के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख व पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या हो गई। इसमें भी कुंटू का नाम सामने आया। इसके बाद तो कुंटू पर कार्रवाई में तेजी आ गई। 9 जनवरी को पुलिस ने नीबी बेलइसा स्थित एक प्रापर्टी सीज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नीबी में ही कुंटू की एक और प्रापर्टी चिन्हित की गई। 12 मार्च को डीएम ने इसे सीज करने का आदेश जारी कर दिया। बुधवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह भारी संख्या में फोर्स के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे और कुंटू की इस संपत्ति को कुर्क करने का नोटिस चस्पा कराने के साथ ही डुगडुगी भी पिटवाई। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुटी थी।

कुंटू के आर्थिक स्रोतों को नष्ट करने के क्रम में आज जो प्रापर्टी सीज की गई है, उसकी उसकी सरकारी कीमत तो 27.54 लाख रुपये ही है, लेकिन बाजारी कीमत ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस संपत्ति को भी कुंटू ने अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराया था। कुंटू और उसके सहयोगियों की और संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। चिन्हिकरण की कार्रवाई हो रही है। इसके बाद उन संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। - सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed