फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused arrested for purchasing cough syrup worth Rs 65 lakh from Shelly Traders

Varanasi News: शैली ट्रेडर्स से 65 लाख की कफ सिरप की खरीद फरोख्त में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for purchasing cough syrup worth Rs 65 lakh from Shelly Traders
आरोपी सत्येंद्र साहू. कोडिन कफ सिरप मामले में गिरफ्तार.
वाराणसी। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में वांछित राजा मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के संचालक सत्येंद्र साहू को सारनाथ पुलिस ने रविवार को सारनाथ से गिरफ्तार किया। प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी सत्येंद्र साहू ने शैली ट्रेडर्स से 40 हजार बोतल कफ सिरप खरीदी और 40 हजार बोतल कफ सिरप पीडी फार्मा को बेची। कुल 65 लाख रुपये मूल्य की कफ सिरप की खरीद फरोख्त की गई है। सत्येंद्र साहू के साथ जुड़कर काम करने वाले करीबियों को भी सारनाथ पुलिस ने रडार पर ले लिया है।
विज्ञापन




सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप के सरगना शुभम जायसवाल और शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद के साथ जुड़कर राजा मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के संचालक सत्येंद्र कुमार साहू कफ सिरप का काम करता था। पीडी फार्मा के जरिए सत्येंद्र कुमार साहू ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री की है।
विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपी सत्येंद्र कुमार साहू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह शैली ट्रेडर्स से कफ सिरप खरीदकर सारनाथ थाना क्षेत्र के पीडी फार्मा के संचालक विष्णु पांडेय को बेचता था। शुभम जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह भूमिगत हो गया था। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कांस्टेबल सौरभ तिवारी ने आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने प्रोपराइटर फर्म मेसर्स पीडी फार्मा द्वारा कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री और कूटरचित फर्म संचालित किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीडी फार्मा के प्रोपराइटर विष्णु कुमार पांडेय (निवासी तिसरिया परशुराम, सारनाथ), महमूरगंज निवासी लोकेश अग्रवाल, शिल्पी फार्मा के प्रोपराइटर प्रतीक गुजराती, गुप्ता मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के संचालक और प्रीतम नगर धूमनगंज, प्रयागराज निवासी सुरेशचंद्र गुप्ता, प्रयागराज करेली के आशियाना नगर निवासी फैजुर रहमान, एमके हेल्थकेयर के संचालक मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद, अग्रवाल ब्रदर्स बिहरना, कानपुर निवासी विनोद अग्रवाल, गोलघर मैदागिन निवासी आकाश पाठक को रिमांड पर भी लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed