{"_id":"601962e2b1c65b06bd270b28","slug":"accused-absconding-from-the-hospital-as-soon-as-the-constable-lose-their-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सिपाहियों की पकड़ ढीली पड़ते ही अस्पताल से आरोपी फरार, कैंट जीआरपी लेकर गई थी मेडिकल कराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सिपाहियों की पकड़ ढीली पड़ते ही अस्पताल से आरोपी फरार, कैंट जीआरपी लेकर गई थी मेडिकल कराने
Tue, 02 Feb 2021 08:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक आरोपी कैंट जीआरपी के सिपाहियों को चकमा देकर वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल से फरार हो गया। मंगलवार को जीआरपी आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल पहुंची थी। आरोपी देवराज कुमार झारखंड के बाकुपुर, तीनपहाड़ का निवासी है। उसे मेडिकल मुआयना कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना था।
विज्ञापन
जीआरपी के जवान अब्दुल बहाव व कृष्ण कुमार पांडेय दोपहर 1 बजे करीब आरोपी को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। आकस्मिक कक्ष में पुलिस का एक जवान कागजात को पढ़ रहा था तो वहीं दूसरा जवान आरोपी का हाथ पकड़कर चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन
इसी बीच पकड़ ढ़ीली होने पर आरोपी उक्त जवान का हाथ छुड़ाकर आकस्मिक कक्ष गेट संख्या 1 से भाग निकला। जब तक पकड़ते तब तक बालक गलियों में आंखों के सामने ही ओझल हो गया। घटना की सूचना जवानों ने कोतवाली थाने की कबीरचौरा पुलिस चौकी को दी। जीआरपी उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन