फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused absconding from the hospital as soon as the constable lose their grip

वाराणसी:  सिपाहियों की पकड़ ढीली पड़ते ही अस्पताल से आरोपी फरार, कैंट जीआरपी लेकर गई थी मेडिकल कराने

Tue, 02 Feb 2021 08:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 02 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding from the hospital as soon as the constable lose their grip
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन में चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक आरोपी कैंट जीआरपी के सिपाहियों को चकमा देकर वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल से फरार हो गया। मंगलवार को जीआरपी आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल पहुंची थी। आरोपी देवराज कुमार झारखंड के बाकुपुर, तीनपहाड़ का निवासी है।  उसे  मेडिकल मुआयना कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना था। 

विज्ञापन


जीआरपी के जवान अब्दुल बहाव व कृष्ण कुमार पांडेय दोपहर 1 बजे करीब आरोपी को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। आकस्मिक कक्ष में पुलिस का एक जवान कागजात को पढ़ रहा था तो वहीं दूसरा जवान आरोपी का हाथ पकड़कर चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन


इसी बीच पकड़ ढ़ीली होने पर आरोपी उक्त जवान का हाथ छुड़ाकर आकस्मिक कक्ष गेट संख्या 1 से भाग निकला। जब तक पकड़ते तब तक बालक गलियों में आंखों के सामने ही ओझल हो गया। घटना की सूचना जवानों ने कोतवाली थाने की कबीरचौरा पुलिस चौकी को दी। जीआरपी उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed