फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accidental death of elderly, grinding halt

हादसे में अधेड़ की मौत, चक्काजाम

Sun, 19 Apr 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 19 Apr 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accidental death of elderly, grinding halt
लोहता के अलाउद्दीनपुर में शुक्रवार की रात कार की टक्कर से घायल बाइक सवार देवआसारे (50) की देर रात मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार एवं गांव वालों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग लेकर शनिवार की सुबह छह बजे कोरौना गांव के सामने वाराणसी-भदोही मार्ग जाम कर दिया। विधायक महेंद्र पटेल के मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद 9:30 बजे जाम समाप्त हुआ। इस दौरान सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के कोरौना गांव निवासी देवआसरे पांडेय (50) अपने दोस्त छोटेलाल पांडेय के साथ शुक्रवार की रात बाइक से वाराणसी शहर से अपने गांव लौट हे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। लोहता के अलाउद्दीनपुर गांव के सामने रात आठ बजे सामने से आ रही इंडिगो कार जंसा के सजोई निवासी साइकल सवार विजय मौर्या को टक्कर मारने के बाद बाइक से जा टकराई। हादसे में विजय, देवआसरे और छोटेलाल घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात देवआसरे की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार की सुबह छह बजे देवआसरे के परिवार की मुन्नी, विमला, कलावती के नेतृत्व में लोगों ने कोरौना गांव के सामने जाम लगा दिया। राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल के निर्देश पर मौके पर विधायक महेंद्र पटेल और एसडीएम राजातालाब अपूर्वा दूबे पहुंची। मृतक को मुआवजा और घायल को इलाज में मदद के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम की   वजह से सड़क की दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों काे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed