{"_id":"66802c08cbd0c698e8031236","slug":"accident-on-varanasi-ghazipur-road-auto-overturned-after-hit-by-dumper-driver-died-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर हादसा: डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक की मौत; एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर हादसा: डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक की मौत; एक महिला घायल
Sat, 29 Jun 2024 09:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 29 Jun 2024 09:18 PM IST
सार
वाराणसी में शनिवार को सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई। घटना वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर ढकवां गांव के सामने हुई। एक डंपर की टक्कर से ऑटो पलटने से चालक की मौत हुई तो उसमें सवार एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर ढकवां गांव के सामने शनिवार को डंपर की टक्कर से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल भिजवाया गया है। चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
गाजीपुर के सिधौना की रहने वाली गेंदा देवी (55) ऑटो में बैठकर चौबेपुर से कैथी की तरफ आ रही थीं। ढकवां गांव के सामने पीछे से आए एक डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से गौरा उपरवार निवासी चालक राकेश (42) और गेंदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एनएचएआई की एंबुलेंस से इलाज के लिए दोनों को पीएचसी, चिरईगांव लाया गया। हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही चालक राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑटो में साथ रहे छांगुर ने बताया कि हादसे के बाद डंपर लेकर आरोपी चालक भाग गया। चौबेपुर थाने की पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि राकेश के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा प्राइवेट नौकरी करता है और दो बेटे पढ़ते हैं।