फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Varanasi Four including old lady died one people not identified

Accident in Varanasi: अलग-अलग हादसे में वृद्धा समेत चार की मौत, एक की नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 09 Sep 2022 11:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 11:29 PM IST
सार

वाराणसी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग हादसों में वृद्धा समेत चार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Varanasi Four including old lady died one people not identified
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग हादसों में वृद्धा समेत चार की मौत हो गई। मिर्जामुराद में कंटेनर से दबकर युवक की मौत हुई। तो वहीं महमूरगंज में डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत और लोहता के अकेलवा में बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। वहीं, आदमपुर में रेलवे डॉट पुल से गिरकर अज्ञात युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


रेलवे डॉट पुल से गिरकर युवक की मौत
भैंसासुर मार्ग स्थित डॉट पुल से गिरकर शुक्रवार की रात युवक की मौत हो गई। आदमपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी है। आसपास के लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रात लगभग साढ़े नौ बजे 40 वर्षीय युवक रेलवे के डॉट पुल की चहारदीवारी पर बैठा हुआ था कि अचानक वह पुल के नीचे जा गिरा। आदमपुर पुलिस के अनुसार युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। नीला शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहने हुए युवक के शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

 
कंटेनर की चपेट में आकर युवक की मौत 
 भीखीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हाईवे से जुड़े सर्विस रोड पर शुक्रवार को कंटेनर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जंसा थाना अंतर्गत बड़ौरा निवासी सिराज (30) कूड़ा बीनने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से जुडे़ सर्विस रोड पर पैदल जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही सिराज की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पूछताछ में बताया कि सिराज मानसिक रूप से अस्वस्थ भी था। 

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
महमूरगंज स्थित सराफा शोरूम के समीप शुक्रवार की रात नगर निगम की अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं, डंपर सहित चालक भाग निकला। भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिवपुरवा निवासी हरिचरण (50) साइकिल से रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग से होकर घर लौट रहा था।

महमूरगंज स्थित एक सराफा शोरूम के पास पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार में आए डंपर की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही हरिचरण ने दम तोड़ दिया। इसके बाद डंपर मंडुवाडीह की ओर भाग निकला। मौके पर पहुंची भेलूपुर पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि नगर निगम के डंपर से हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। 

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत  

लोहता क्षेत्र के अकेलवा चौराहे पर शुक्रवार रात सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में ली है। रामरायपुर की झुन्नी देवी (60) रात नौ बजे करीब पैदल ही अकेलवा चौराहा से घर लौट रहीं थीं।

चौराहा से सड़क पार करते समय भदोही की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में आसपास के लोग और परिजन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक की बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed