फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accident in sonebhadra

सोनभद्र : हादसे में किशोर और नानी की जान गई

Tue, 17 Mar 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident in sonebhadra
बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर सड़क हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : SONBHADRA
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पिपराखांड़ गांव में बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 17 साल के किशोर और उसकी नानी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के चलते आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अनपरा थाना क्षेत्र के लाल टॉवर वार्ड पांच निवासी राजेश कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद, नानी कौलेशिया (62) को घर पहुंचाने बाइक से सुबह सरोउत, थाना बसंतपुर, छत्तीसगढ़ जा रहा था। सुबह लगभग सात बजे पिपराखांड पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार नानी और नाती दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर लोगों ने सूचना बभनी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थोड़ी देर बाद घर वाले भी पहुंच गए। राजेश ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगाया होता तो संभवत: उसकी जान बच जाती। राजेश अपनी मां का इकलौता सहारा था। बचपन में ही उसके पिता की मौत हो चुकी है। इस घटना से राजेश की मां बेसहारा हो गई। उप निरीक्षक संजय कुमार पाल ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि किस वाहन से दोनों को धक्का लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed