{"_id":"60c8242f7e9ff350ae442b82","slug":"accident-in-sonbhadra-man-dies-after-being-crushed-by-a-sand-laden-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: बालू लदे ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: बालू लदे ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Tue, 15 Jun 2021 09:23 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:23 AM IST
सार
बभनी थाना क्षेत्र स्थित मनरुटोला गांव की घटना। आधी रात बाद कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतीसगढ़ राज्य की सीमा से सटे यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र स्थित मनरुटोला गांव में बालू लदे ट्रक ने सोमवार की रात एक व्यक्ति को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक की हवा निकालकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
बासदेव (45) पुत्र वीर सिंह निवासी मनरुटोला घर से दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेकर वह घर जा रहा था। घर के पास पहुंचते ही बालू लदे ट्रक ने बासदेव को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में बासदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भीड़ का फायदा उठाकर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक की हवा निकाल दी, जिससे दोनों तरफ कई ट्रक खड़े हो गए। आधी रात सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद धीरे धीरे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन