फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accident in ghazipur and jaunpur two people died by truck and dcm

जौनपुर और गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से किसान की मौत और ट्रक ने युवक की जान ली

Sat, 08 Aug 2020 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Aug 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
accident in ghazipur and jaunpur two people died by truck and dcm
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के गाजीपुर और जौनपुर जिले में हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में एक किसान की डीसीएम से दबकर और जौनपुर में युवक ट्रक की चपेट में आकर मर गया।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी किसान रामजीत यादव(48) शुक्रवार को रात करीब दस बजे खाना खाकर सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच जिला मुख्यालय से तेज रफ्तार आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे के बाद कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले मौके से भाग रहे डीसीएम चालक का पीछा किया। पुलिस को आते देख चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया। इस मामले में चालक की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

accident in ghazipur and jaunpur two people died by truck and dcm
जौनपुर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय रहिचन्दा गांव निवासी दिनेश पटेल(30) पुत्र नन्हेलाल पटेल शनिवार की सुबह 7 बजे अपने घर से सब्जी लेने मुंगराबादशाहपुर मंडी आ रहा था। जैसे ही युवक मुगरडीह गांव के पास पहुंचा मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज की तरफ गिट्टी लादकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया।

घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने पीछा किया तो चालक कैथोली गांव के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed